हिंदी
नयी दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को मंगलवार सुबह मानहानि के एक मामले में सुल्तानपुर कोर्ट में पेश होना है इसलिए कल सुबह उनकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) स्थगित रहेगी।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश (JaiRam Ramesh) ने यह जानकारी देते हुए बताया “ राहुल गांधी को कल 20 फरवरी सुबह सुल्तानपुर में उत्तर प्रदेश जिला न्यायालय में उपस्थित होने के लिए समन जारी किया गया है। यह मामला चार अगस्त 2018 को एक भाजपा नेता द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे से जुड़ा है।”
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज पहुंचेगी अमेठी, देखें तैयारियां
उन्होंने बताया “ भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल सुबह रुक जाएगी और दोपहर 2 बजे अमेठी के फुरसतगंज से फिर अपने 20 फ़रवरी के प्रोग्राम को शुरू करेगी।”
उन्होंने बताया कि यात्रा का आज का कार्यक्रम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी है और शाम 4 बजे पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे और श्री गांधी बाबूगंज, अमेठी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
Published : 19 February 2024, 4:21 PM IST
Topics : Bharat Jodo Nyay Yatra defamation Postponed Rahul Gandhi Sultanpur Court कांग्रेस नेता नयी दिल्ली भारत जोड़ो न्याय यात्रा राहुल गांधी सुल्तानपुर कोर्ट