हिंदी
नयी दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मणिपुर से महाराष्ट्र तक की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' आज मुंबई मे समाप्त हो गई लेकिन उन्होंने कहा कि देश की जनता के साथ हो रहे अन्याय के विरुद्ध उनकी न्याय की लड़ाई की यात्रा जारी रहेगी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार राहुल गांधी ने कहा "भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज समापन है - पर यह अंत नहीं, न्याय की लड़ाई का आरंभ है। यात्रा के दौरान मैंने हर वर्ग के साथ हो रहे भयंकर अन्याय और उत्पीड़न को बहुत करीब से जाना और समझा। मैं देशवासियों की उम्मीदों भरी आंखों में छिपे छोटे-छोटे सपनों को अपने साथ लेकर जा रहा हूं।"
यह भी पढें: उच्च शिक्षण संस्थानों में एससी, एसटी, ओबीसी के आरक्षण को खत्म करने की साजिश
उन्होंने कहा "इस यात्रा से मेरा विश्वास और दृढ़ हुआ है कि देश की पहली ज़रूरत न्याय है और हर वर्ग को समर्पित कांग्रेस के 5 न्याय ही संकटकाल से गुज़र रहे भारत की संजीवनी है। आज चुनाव का बिगुल बज चुका है। कांग्रेस के सभी बब्बर शेर कार्यकर्ताओं अब चैन से तभी बैठना जब अन्याय का पर्याय बन चुकी इस सरकार को उखाड़ कर फेंक देना।"
Published : 17 March 2024, 12:21 PM IST
Topics : Bharat Jodo Nyay Yatra Congress Mumbai Rahul Gandhi कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा महाराष्ट्र राहुल गांधी समाप्त