हिंदी
उत्तराखंडः अगर आप हरिद्वार के कुंभ मेले में जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो नए नियमों पर एक बार ध्यान दें। उत्तराखंड की हाईकोर्ट ने कुंभ मेले में आने वाले लोगों के लिए नए निर्देश लागू किए हैं।
उत्तराखंड की हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि कुंभ में आने वाले सभी लोगों को RT-PCR टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा। हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के उस फैसले की निंदा की है, जिसमें उन्होंने बिना टेस्ट के ही कुंभ में आने की इजाजत दी थी।
यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, आधा दर्जन आईएएस अधिकारियों के तबादले
कोविड-19 के संबंध में जारी किए गए पत्र में ये लिखा गय है कि सभी श्रद्धालुओं को राज्य सरकार के पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करना होगा और अपने मोबाइल फोन पर आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना होगा। जारी पत्र के अनुसार 65 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों, गंभीर बीमारी से ग्रस्त, गर्भवती महिलाओं और 10 साल से कम उम्र के बच्चों को कुंभ मेले में नहीं आने की सलाह दी गयी है।
साथ ही कोर्ट ने कहा है कि जिन लोगों ने वैक्सीन लगवा ली है उन्हें इस चीज में छूट मिल सकती है। बीते कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। उत्तराखंड में भी इसका असर दिखा है। जिसको देखते हुए ये फैसला लिया गया है।
Published : 24 March 2021, 2:29 PM IST
Topics : Dehradun High Court Kumbh Mela PCR Test PCR टेस्ट uttarakhand उत्तराखंड कुंभ मेला हरिद्वार हाईकोर्ट