हिंदी
बीयर शैंपू (Beer Shampoo) यूज़ करने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको इसे बनाने की रेसिपी बताते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़िए पूरी खबर
नई दिल्ली: बालों को घना और हेल्दी (Healthy Hair) बनाने की चाहत सिर्फ लड़कियों की ही नहीं होती बल्कि लड़कों की भी होती है। ऐमें में अगर आप भी बालों की परेशानी (Hair Problems) से जूझ रहे हैं तो आप बीयर (Beer) का इस्तेमाल कर सकते हैं। मार्केट में भी बीयर शैंपू (Beer Shampoo) मिलते हैं, जो बालों को हेल्दी बनाने का दावा करते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि बीयर शैंपू आप घर पर कैसे बना सकते हैं और इससे आपके बालों को क्या फायदा होगा।
बीयर को बालों में लगाने के फायदे (Benefits of Using Beer Shampoo)
डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, बीयर में काफी मात्रा में विटामिन बी (Vitamin B) मौजूद होता है, जो बालों को मज़बूत और शाइनी बनाने का काम करता है।
बीयर में पाये जाने वाला माल्ट और हॉप्स प्रोटीन, डैमेज बालों को ठीक करने का काम करता है।
सुक्रोज़ और माल्टोज़ शुगर, बालों के क्यूटिकल्स को मज़बूत करती है और उन्हें चमकदार बनाने में मदद करती है।
बीयर शैम्पू से बालों का विकास होता है, डैंड्रफ कम होता है, और बालों में नैचुरल शाइन बढ़ती है।
इसके अलावा स्टाइलिंग प्रोडक्ट या ड्रायर इस्तेमाल करने से पहले बालों पर बीयर का हल्का स्प्रे करने से बालों को नुकसान नहीं होता और उनकी चमक भी बरकरार रहती है।

कैसे बनाएं बीयर शैंपू? (How to make Beer Shampoo?)
घर पर ही बीयर शैंपू बनाने के लिए सबसे पहले डेढ़ कप बीयर को उबाल लें। फिर ठंडा करने के बाद इसे 1 कप शैंपू में मिला लें। अब ये शैंपू यूज़ करने के लिए तैयार हैं। आप इससे बाल धो सकते हैं।
ये लोग बीयर शैंपू यूज़ न करें
जिन लोगों के बाल ड्राई हैं उन्हें बीयर शैंपू यूज़ नहीं करना चाहिए। बीयर शैंपू सिर्फ उन्हीं लोगों को इस्तेमाल करना चाहिए जिनका स्कैल्प ऑयली रहता है।
अगर आपने बालों पर स्टाइलिंग ट्रीटमेंट जैसे रिबॉन्डिंग, स्ट्रेटनिंग, स्मूदनिंग और केराटिन जैसे ट्रिटमेंट करवाए हुए तो भी आपको बालों पर बीयर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
साथ ही जो लोग ग्रे हेयर दूर करने के लिए या फिर अपने आप को नया लुक देने के लिए कलरिंग करते हैं, उन्हें भी बीयर शैंपू के इस्तेमाल से बचना चाहिए।
No related posts found.