SBI Apprentice Recruitment 2026: बैंक में नौकरी का सुनहरा अवसर, हजारों पदों पर वैकेंसी जारी

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 7,150 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू की है। इस भर्ती के लिए ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा परीक्षा के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया 8 जून 2026 तक जारी रहेगी।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 20 May 2026, 9:10 AM IST
google-preferred

New Delhi: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने युवाओं के लिए बड़ा अवसर जारी किया है। बैंक ने अप्रेंटिस पदों पर कुल 7,150 वैकेंसी निकाली हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार SBI के करियर पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती बैंकिंग सेक्टर में करियर शुरू करने का शानदार मौका माना जा रहा है।

आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 8 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन पूरा करें ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार को NAPS (National Apprenticeship Promotion Scheme) की योग्यता परीक्षा पास करनी होगी।
आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष निर्धारित की गई है, जो 30 अगस्त 2026 तक लागू रहेगी।

आवेदन शुल्क की जानकारी

इस भर्ती में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये रखा गया है। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

इस भर्ती में चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके बाद स्थानीय भाषा की परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा अक्टूबर और नवंबर 2026 में आयोजित होने की संभावना है। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, जो 100 अंकों के होंगे और इसे हल करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा।

रेलवे में सुनहरा मौका: बिना एग्जाम 1191 पदों पर भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

परीक्षा का पैटर्न

ऑनलाइन परीक्षा में चार मुख्य सेक्शन होंगे। सामान्य/वित्तीय जागरूकता, सामान्य अंग्रेजी, मात्रात्मक योग्यता और तर्क क्षमता एवं कंप्यूटर योग्यता। इसके अलावा उम्मीदवार की स्थानीय भाषा पर पकड़ का भी मूल्यांकन किया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उम्मीदवार जिस क्षेत्र में नियुक्त होंगे, वहां की भाषा में वे आसानी से संवाद कर सकें।

Location :  New Delhi

Published :  20 May 2026, 9:10 AM IST

Advertisement