लखनऊ और महराजगंज दौरे के बाद सुनील सिंह के बस्ती दौरे से मची हलचल

हिंदू युवा वाहिनी (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह पिछले कुछ समय से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे है। राज्य की राजधानी लखनऊ और उसके बाद महराजगंज जिले का दौरा करने के बाद सुनील सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बस्ती में
भव्य भगवा यात्रा निकाली, जिसके बाद भारी हलचल मची हुई है। पूरी खबर..

Updated : 22 July 2018, 12:23 PM IST
google-preferred

बस्ती: हिंदू युवा वाहिनी (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह के यूपी दौरों की आजकल खूब चर्चा है। राज्य की राजधानी लखनऊ और उसके बाद महराजगंज दौरे के बाद बस्ती जिला सुनील सिंह की यात्रा का अगला गंतव्य बना, जहां भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका दिल खोलकर स्वागत किया और जयकारे लगाये। अगले वर्ष 2019 में होने वाले चुनाव से ठीक पहले सुनील सिंह के दौरे और उसमें उमड़ने वाले जन सैलाब से काफी हलचल मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें: हिंदू युवा वाहिनी (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह के ताबड़तोड़ दौरों से मची खलबली 

 

 

यह भी पढ़ें: DN Exclusive महराजगंज: हियुवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह का भाजपा पर करारा हमला, कहा- नहीं सुधरे तो झेलेंगे बड़ी हार 

बस्ती समेत यूपी के विभिन्न जिलों में सुनील सिंह की विशाल भगवा यात्राओं के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे है। इन यात्राओं में कार्यकर्ताओं की भीड़ और सुनील सिंह का अंदाज देखने लायक होता है और यह किसी भी राजनेता को बहुत कुछ सोचने पर मजबूर कर देने वाला भी है। उन्होंने बस्ती में यह भी साफ किया कि उनकी पदयात्रा भाजपा को चेतावनी देने के लिये है।

 

 

बस्ती दौरे के दौरान सुनील सिंह ने फिर एक बार भाजपा पर निशाना साधा और पार्टी को समय रहते सुधर जाने की नसीहत भी दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुनील सिंह ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा कि मोदी सरकार राम मंदिर समेत हिंदुत्व के ऐजेंडे को लेकर सत्ता पर काबिज हुई थी लेकिन साढे़ चार साल बीत जाने के बाद भी उन मुद्दों पर भाजपा ने कोई काम नहीं किया, जिससे हिंदुओं में घोर निराशा है। 

 

कार्यकर्ताओं ने किया अध्यक्ष का दिल खोलकर स्वागत

 

यह भी पढ़ें: हिंदू युवा वाहिनी के बागी नेताओं ने लखनऊ में सुनील सिंह के नेतृत्व में किया शक्ति प्रदर्शन

सुनील सिंह ने कहा कि सीएम योगी पर भी भाजपा ने काला जादू कर दिया है। उन्होंने कहा कि योगी को यूपी की सत्ता संभाले हुए डेढ़ साल हो गया है लेकिन योगी ने एक बार भी अब तक राम मंदिर को लेकर न तो अपना मत स्पष्ट किया और ना ही इसका कोई जिक्र किया, जो दर्शाता है कि उन पर भी भाजपा ने जादू कर दिया है। सुनील सिंह ने कहा कि हम उस योगी आदित्यनाथ को जानते हैं जो महज आधे घंटे में ही राम मंदिर का फैसला लेने वाले योगी थे, लेकिन सीएम बनने के डेढ़ साल बाद तक इस मुद्दे पर उनकी खामोशी हैरान कर देने वाली है। 

 

Published : 
  • 22 July 2018, 12:23 PM IST

Related News

No related posts found.