हिंदी
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा बुधवार देर रात को किए गए प्रशासनिक फेरबदल में बस्ती को नया पुलिस अधीक्षक मिल गया है। शासन ने एक बार फिर उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और उत्कृष्ट सेवा रिकॉर्ड पर भरोसा जताते हुए उन्हें बस्ती जिले की कमान सौंपी है।
बस्ती में हुई नए एसपी की तैनाती
Basti: उत्तर प्रदेश शासन ने बुधवार देर रात बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया। इस क्रम में रायबरेली के पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह को बस्ती का नया पुलिस कप्तान नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्तमान एसपी अभिनंदन का तबादला सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पद पर किया गया है।
यश बीर सिंह को एक सख्त, अनुशासित और फील्ड में सक्रिय अधिकारी के रूप में जाना जाता है। रायबरेली में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर प्रभावी रणनीति अपनाई, जिससे जिले में पुलिसिंग को मजबूती मिली।
इससे पूर्व वे रायबरेली पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में कार्यरत थे, जहां उनकी सख्त, निष्पक्ष और परिणामोन्मुख पुलिसिंग ने कानून-व्यवस्था को मजबूत आधार प्रदान किया। अब बस्ती जिले में उनसे अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा आम जनता के साथ पुलिस के संवाद को बेहतर बनाने की अपेक्षा की जा रही है।
वहीं, एसपी अभिनंदन ने अपने कार्यकाल के दौरान बस्ती में कई चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को कुशलता से संभाला। उनके अनुभव और कार्यक्षमता को देखते हुए शासन ने उन्हें सहारनपुर जैसे महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी सौंपी है।
Amethi: BLO के पति ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाए गंभीर आरोप, अखिलेश यादव ने की कार्रवाई की मांग
नव नियुक्त एसपी यशवीर सिंह मूल रूप से उत्तराखंड के निवासी हैं। वह साल 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने वेटरनरी से चिकित्सक की पढ़ाई किया है और वह पशु चिकित्सक के रूप में कार्य कर रहे थे। साल 2013 की सिविल सेवा की परीक्षा में उन्होंने उत्तर प्रदेश कैडर के तहत आईपीएस की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके पूर्व वह रायबरेली जनपद के पुलिस अधीक्षक पद पर कार्यरत थे।
सूत्रों के मुताबिक यशवीर सिंह नशे के खिलाफ अभियान चलाते हैं और प्रदेश में उनकी कड़क मिजाज अधिकारियों में गिनती होती है। वर्तमान पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का पदोन्नति होने से उनको सहारनपुर जनपद का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
उनकी तैनाती से बस्ती जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। शासन ने एक बार फिर उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और उत्कृष्ट सेवा रिकॉर्ड पर भरोसा जताते हुए जिले की कमान सौंपी है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में बस्ती में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और पुलिस–जनसंवाद को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।