हिंदू युवा वाहिनी (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह के ताबड़तोड़ दौरों से मची खलबली

डीएन ब्यूरो

अपने जुझारु तेवरों के लिए चर्चित हिंदू युवा वाहिनी (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह इन दिनों प्रदेश के अलग-अलग जिलों के दौरों में व्यस्त हैं। इसी कड़ी में वे जिले के सिसवा बाजार कस्बे में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डाइनामाइट न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत की।

हिंदू युवा वाहिनी (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह
हिंदू युवा वाहिनी (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह


सिसवा बाजार (महराजगंज): वर्तमान भाजपा सरकार को हिन्दू समाज की अनदेखी आगामी लोकसभा चुनाव में महंगी पड़ सकती है अगर सरकार अभी भी नही चेती तो पूरे भारत से इस सरकार का सफाया हो जाएगा। यह बात सिसवा बाजार में एक कार्यक्रम में भाग लेने आये हिंदू युवा वाहिनी (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने डाइनामाइट न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहीं।

गौरतलब है कि ससुनील इन दिनों अपने संगठन को धार देने के लिए प्रदेश भर का दौरा कर रहे हैं और वे जहां पहुंच रहे हैं वहां पर भाजपाईयों में खलबली मच जा रही है। 

हिंदू युवा वाहिनी के बागी नेताओं ने लखनऊ में सुनील सिंह के नेतृत्व में किया शक्ति प्रदर्शन

सुनील ने कहा कि 2014 के पहले देश में सारा हिन्दू समाज ने एकत्र होकर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। सिर्फ उत्तर प्रदेश के 80 में से 73 सीटों पर विजय दिलाई थी। हिन्दू समाज को यह भरोसा था कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण, धारा 370, जनसंख्या नियंत्रण कानून, गो-हत्या पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगेगा, समान नागरिक संहिता लागू होगी लेकिन सरकार के चार वर्ष बीत जाने के बाद भी सरकार ने हिंदुत्व के इस मुद्दे पर कोई सार्थक पहल नही की।

सुनील सिंह ने कहा कि हम सरकार से यह मांग करते हैं कि उपरोक्त बिंदुओं पर अपनी स्थिति को स्पष्ट करे नही तो हम और पूरा हिन्दू समाज इसका विरोध करेंगे। भाजपा की इसी नीतियों के चलते उसे पिछले उप चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा था। अगर स्थिति यही रही तो पूरे भारत में भाजपा का सफाया हो जाएगा। 

संगठन के विस्तार की समीक्षा

अपने दौरे में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन के विस्तार की व्यापक समीक्षा की।

जोरदार स्वागत

सुनील के सिसवा आगमन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह,आई टी प्रभारी सुशील शुक्ला, आईटी सह संयोजक गिरजेश सिंह, कुंदन सिंह, दयाशंकर सिंह, सन्तोष मल्ल, सूर्या सिंह, सुनील कुमार, अजय जायसवाल, संदीप गुप्ता, आकाश, बृजेश शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।










संबंधित समाचार