हिंदी
बलरामपुर: राजधानी के दिल्ली के एम्स में भर्ती भारत रत्न और देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना के लिये जिले में जगह-जगह पूजा-अर्चना, हवन और यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इन यज्ञों में नेताओं के अलावा आम जनता भी बढ़-चढ़कर भाग ले रही है।

हनुमानगढ़ी मंदिर में सदर विधायक पलटू राम, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, विधानसभा प्रभारी पवन शुक्ला, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह समेत आकाश पांडे, शैलेंद्र सिंह, धीरेंद्र साहू ने पूजा अर्चना औऱ यज्ञ कर पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
Published : 12 June 2018, 7:08 PM IST
No related posts found.