बलिया: संकट में घिरे ग्रामीणों ने किया आम चुनाव में वोटिंग का विरोध, जानिये पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के कुछ ग्रामीणों ने घाघरा नदी के कटान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 24 March 2024, 5:57 PM IST
google-preferred

बलिया: जनपद के सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के  भोजपुरावा गांव के ग्रामीणों ने घाघरा नदी के कटान को लेकर अपना विरोध प्रदर्शन किया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि घाघरा नदी में बांध नहीं बना तो उनका गांव का समाप्त हो जायेगा। ग्रामीणों का कहना है कि कि यदि नदी के कटान को रोकने के प्रबंध नहीं किये गये तो वे आम चुनाव में वोटिंग नहीं करेंगे।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में कहा कि अभी घाघरा नदी से गांव से लगभग सौ मीटर दूर रह गई है। विधायक और कोई भी नेता उनकी दिक्कतों को देखने नहीं आते है। नेताओं को चुनाव के बाद भी कुछ दिखता नहीं है। इसलिए हम लोगो की मांग है कि ठोकर नही तो वोट नहीं। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार ग्रामीणों का कहना है कि वे सुल्तानपुर से लेकर भोजपुरवा गांव तक बैनर लगाकर विरोध जता रहे हैं। इन लोगों ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री तक को जाकर शिकायत की है लेकिन कोई समाधान नहीं मिला।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव बचाने के लिये अभी तक की बचाव कार्य नहीं किये गये है। नदी के कटान को यदि रोका नहीं गया तो वे आम चुनाव में वोट नहीं करेंगे।

Published :  24 March 2024, 5:57 PM IST

Related News

Advertisement