हिंदी
बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीय दलित युवती के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने और घटना का वीडियो बनाने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने शनिवार को युवती के गांव के ही रहने वाले एक युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया।
बांसडीह कोतवाली के प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दलित युवती की तहरीर पर शनिवार को उसके गांव के निवासी राहुल राजभर (22) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को उम्रकैद, जानिये पूरा मामला
सिंह ने बताया कि दलित युवती 20 सितंबर को अपरान्ह शौच के लिए जा रही थी, तभी राहुल राजभर ने उसे गन्ने के खेत में ले जाकर कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो भी बना लिया।
सिंह के मुताबिक, युवती को चिकित्सकीय जांच के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।(भाषा)
Published : 1 October 2022, 4:44 PM IST
No related posts found.