आजमगढ़: पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़, पूर्व प्रधान का हत्यारा शूटर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ पुलिस ने बरदह थाना क्षेत्र के पूर्व प्रधान की हत्या करने वाले शूटर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 11 March 2024, 4:40 PM IST
google-preferred

आजमगढ़:  जनपद की पुलिस ने बरदह थाना क्षेत्र के पूर्व प्रधान की हत्या करने वाले शूटर को सोमवार हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, दो अन्य आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। 

यह भी पढ़ें: नोएडा पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़, एक को पैर पर लगी गोली 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस और एक बाइक भी बरामद की है। 

जानकारी के मुताबिक बरदह थाना क्षेत्र में 8 फरवरी को पूर्व प्रधान रणविजय यादव की गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही थी। पूर्व प्रधान की हत्या करने की साजिश एक महिला ने रची थी।

गिरफ्तार आरोपी हरेंद्र यादव ने बताया कि पूर्व प्रधान रणविजय यादव उर्फ रन्नू ने लाठी डंडे से मारपीट कर आरोपी हरेंद्र यादव के जीजा अनिल यादव की हत्या की थी। उसी समय से अनिल यादव के बहनोई राजेंद्र यादव और संजय यादव और बहन शर्मिला यादव समेत कई लोग मिलकर हत्या की योजना बना रहे थे। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपियों ने मर्डर की साजिश रची। 

यह भी पढ़ें:  कुशीनगर में पुलिस मुठभेड़, कुख्यात तस्कर को लगी गोली, जानिये एनकाउंटर की पूरी स्टोरी 

इस घटनाक्रम को अंजाम देने के लिए बिहार के अपराधी ने 7 लाख रुपए की मांग की थी। 

सोमवार सुबह बरदह थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कमालपुर की तरफ से कुछ बदमाश बाइक से बरौना की तरफ आ रहे है। इस सूचना पर पुलिस कोदहरा चौराहे पर घेराबंदी कर बदमाशों के आने का इंतजार करने लगी। कुछ देर में एक बाइक पर तीन सवार आते दिखे। पुलिस को देखते ही उन्होंने बाइक मोड़ कर भागने का प्रयास किया, लेकिन अनियंत्रित होकर बाइक पलट गई।

पुलिस ने घेराबंदी कर हरेंद्र यादव व संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य बदमाश पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगा। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो बदमाश के दोनों पैर में गोली लग गई। पुलिस ने गोली लगने से घायल आरोपी की पहचान दीपचंद उर्फ दीपू निषाद के रूप में की। उसे तत्काल अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया।

एसपी अनुराग आर्य ने बताया  कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर, गैंगस्टर के साथ-साथ संपत्ति जब्त की कार्रवाई की जाएगी। 
 

Published : 
  • 11 March 2024, 4:40 PM IST

Advertisement
Advertisement