हिंदी
नयी दिल्ली: रसोई गैस की कीमत में बुधवार को 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई, जबकि विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत में चार प्रतिशत की कटौती हुई।
एक तेल विपणन कंपनी द्वारा जारी मूल्य अधिसूचना में कहा गया कि बिना सब्सिडी वाले एलपीजी या रसोई गैस की कीमत को बढ़ाकर 1,103 रुपये प्रति सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) कर दिया गया है। यह जुलाई 2022 के बाद पहली वृद्धि है।
इसके अलावा विमान ईंधन की कीमत 4,606.50 रुपये प्रति किलोलीटर घटाकर 1,07,750.27 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गई।
Published : 1 March 2023, 10:18 AM IST
Topics : कीमत 50 रुपये प्रति बढ़ी रसोई गैस विमान ईंधन सिलेंडर
No related posts found.