हिंदी
त्रिपोली: त्रिपोली स्थित विदेश मंत्रालय में मंगलवार को आत्मघाती हमलावर ने आतंकवादी हमला किया। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की है।
आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने लीबिया की राजधानी त्रिपोली में विदेश मंत्रालय पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों ने विस्फोटकों से भरे एक कार में विदेश मंत्रालय की इमारत के ठीक पीछे विस्फोट किया। इसके बाद बंदूकधारियों का एक समूह इमारत के सामने व पीछे से इमारत के अंदर प्रवेश कर लिया। गेट पर सुरक्षाबलों ने उसे रोकने की कोशिश की तो हमलावरों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।
अमेरिका ने लीबिया के त्रिपोली स्थित विदेश मंत्रालय पर हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है।
Published : 26 December 2018, 10:04 AM IST
Topics : आतंकवादी हमला कई जख्मी तीन की मौत लीबिया विदेश मंत्रालय
No related posts found.