हिंदी
नई दिल्लीः मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर दिख रही है। राज्य की 230 विधानसभा सीटों के लिए जारी मतगणना में बीजेपी को 111 और कांग्रेस को 110 सीटें मिल रही हैं, वहीं अन्य के खाते में 5 सीटें जाती दिख रही है।
मतगणना फिलहाल जारी है सीटों का आंकड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है। दोनों पार्टियों में कांटे की टक्कर जारी है। कंग्रेस और बीजेपी दोनों अपनी-अपनी जीत का दावा करने में जुटे हुए हैं। मतगणना को लेकर प्रदेश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गये हैं। सूबे में 28 नवंबर को विधानसभा चुनाव हुए थे। मतदान के बाद आए एग्जिट पोल में 15 साल से प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी एवं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर की संभवाना है।
Published : 11 December 2018, 10:31 AM IST
Topics : DynamiteElectionResults MadhyaPradeshEletion2018 कांग्रेस बीजेपी मतगणना मध्य प्रदेश शिवराज सिंह चौहान
No related posts found.