हिंदी
लखनऊ: अपना दल (एस) के राष्ट्रीय सम्मेलन में अनुप्रिया पटेल को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में एक बार फिर से निर्वाचित किया गया। वहीं सम्मेलन में कई जिलों के जिलाध्यक्षों का भी चुनाव किया गया। इस मौके पर अपना दल से पार्टी विधायक, एमएलसी आशीष पटेल, जेल राज्य मंत्री जय कुमार जैकी समेत दूसरे पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहें।
यह भी पढ़ें: बेटे ने पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, एक के बाद एक लगातार करता रहा वार
इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने बताया की भाजपा संग उनकी पार्टी ने 2014 लोकसभा, 2017 विधानसभा समेत 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा है और भाजपा के एक अहम सहयोगी दल की भूमिका में है।
इसके अलावा उन्होनें प्रतापगढ़ जिले की विधानसभा सीट को लेकर कहा की उपचुनाव से पहले ये सीट अपना दल के पास थी। ऐसे में हम उम्मीद करते हैं की भाजपा उपचुनाव में ये सीट हमें देगी। वहीं अपना दल से एमएलसी आशीष पटेल को मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री न बनाये जाने को लेकर कहा की ये मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है और इसमे नाराजगी जैसी कोई बात नहीं है।
Published : 16 September 2019, 5:05 PM IST
Topics : Anupriya Patel Apna Dal Lucknow uttar pradesh अनुप्रिया पटेल अपना दल एस उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय सम्मेलन लखनऊ