हिंदी
नयी दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी में एक नाबालिग लड़की पर कथित तौर पर गोली चलाने के आरोप में मंगलवार को 20 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, कासिम 16 वर्षीय लड़की के घर पहुंचा और दोनों के बीच बहस हो गई जिसके बाद उसने लड़की पर गोली चला दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने बताया कि कासिम और पीड़िता दोस्त और पड़ोसी थे।
उसने बताया कि घटना के संबंध में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। छह से सात दल गठित किए गए और आरोपी को पकड़ लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।
लड़की को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है।
Published : 7 March 2023, 4:35 PM IST
No related posts found.