कानपुर में एक और हादसा, विंध्याचल जा रही गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 की मौत, 10 घायल

कानपुर में एक और बड़े हादसे की खबर सामने आई है। चकेरी फ्लाई ओवर पर खड़ी लोडर में ट्रक की टक्कर से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई व 10 घायल हो गए। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़

Updated : 2 October 2022, 1:03 PM IST
google-preferred

कानपुर: जिले के घाटमपुर इलाके में हुए भीषण सड़क हादसे में हुई 26 लोगों की मौत के बाद एक और सड़क हादसे की खबर ने हड़कंप मचा दिया है। रविवार की भोर में चकेरी फ्लाई ओवर पर तेज रफ्तार ट्रक ने लोडर को टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और करीब 10 लोगों के घायल होने की खबर है।

यह भी पढ़ें: कानपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से भीषण सड़क हादसा, 26 लोगों की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक परिवार व अन्य लोग लोडर (छोटा हाथी) से विंध्याचल मुंडन कराने के लिए जा रहे थे। तभी उनकी गाड़ी का टायर पंचर हो गया। टायर बदलने के समय पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने लोडर पर टक्कर मारी, जिससे यह हादसा हुआ।

Published :  2 October 2022, 1:03 PM IST

Related News

Advertisement