हिंदी
संभलः उत्तर प्रदेश के संभल में एक अदालत के आदेश पर जामा मस्जिद का सर्वेक्षण का कार्य बीते मंगलवार को किया गया। आज रविवार को जब फिर से सर्वे के लिए टीम पहुंची तो भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया। भीड़ द्वारा पत्थरबाजी की गई और फिर पुलिस व भीड़ के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई। फिलहाल संभल में तनावपूर्ण हालात हैं।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक सुबह साढ़े सात बजे सर्वे की टीम जामा मस्जिद के अंदर दाखिल हुई। करीब एक घंटे तक हालात सामान्य थे। अचानक भीड़ आ गई है और पुलिस के बीच बहस हो गई। मौके पर एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और डीएम डॉ राजेंद्र पेंसिया ने मोर्चा संभाला और आक्रोशित भीड़ को भगाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए।
DM-SP ने की समझाने की कोशिश
डीएम और एसपी आक्रोशित भीड़ को समझाने के लिए पहुंचे तो आक्रोशित भीड़ ने नारेबाजी शुरू कर दी है। जामा मस्जिद के आस-पास के इलाके में इकट्ठा हुई भीड़ को हटाने के लिए जमा मस्जिद के सदर ने मस्जिद के अंदर से ऐलान भी किया, लेकिन भीड़ हटी नहीं और कुछ देर में पत्थरबाजी शुरू हो गई।
Published : 24 November 2024, 10:10 AM IST
Topics : Crime in Sambhal Dynamite News Jama Masjid Manoj Tibrewal Manoj Tibrewal Akaash Sambhal SP Krishna Kumar Bishnoi Stone Pelted trending news UP Police