हिंदी
गोरखपुर: जनपद के खजनी थाने में एक महिला एक आरोपी को थाना परिसर में ही सरेआम पुलिस (Police) के सामने पीटने लगी। महिला का उग्र रूप देख थाने में हड़कंप मच गया। इस हरकत के बाद पुलिस ने महिला को कस्टडी में ले लिया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक आरोपी के परिवार ने 21 अक्टूबर को महिला के सास की पिटाई कर दी थी, जिसकी पुलिस जांच कर रही थी। फिर बीते दिन महिला के पांच वर्षीय पुत्र का गला दबाकर फेंक दिया, जिससे बच्चा चोटिल हो गया। महिला इसकी तहरीर लेकर आज खजनी थाने में आई थी। इस दौरान आरोपी भी थाने में था। इसके बाद माहिला बच्चे के हमलावर को देख भड़क गई और उसकी पिटाई कर दी।
हिरासत में महिला
जानकारी के अनुसार खजनी (Khajani) थाना क्षेत्र के पल्हईपार हरनहियाँ निवासी संगीता देवी पत्नी सदानन्द राय रविवार को सुबह अपने बच्चे पर हुए हमले की शिकायत की तहरीर लेकर आई थी। इस दौरान धर्मेंद्र राय पुत्र राम समुझ थाना परिसर में दिखे और उस पर कमेंट किया। इसके बाद महिला अपना आपा खो बैठी। महिला थाना परिसर में ही आरोपी को गिराकर मारने लगी। मामला देख पुलिस सिटी बजाती रही, लेकिन महिला आरोपी को पीटती रही। इसके बाद महिला कांस्टेबल ने मौके पर आकर महिला संगीता राय को हिरासत में ले लिया।
Published : 3 November 2024, 1:38 PM IST
Topics : Crime in Gorakhpur Dynamite News Manoj Tibrewal Manoj Tibrewal Akash trending news UP Police खजनी थाना गोरखपुर समाचार