हिंदी
लखनऊः हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुए केस के बाद आज भले ही उन चार आरोपियों को सजा मिल गई है, पर महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल अभी भी जस का तस है। आखिर क्यों एक के बाद महिलाओं पर हो रहे अत्याचार कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः हैदराबाद गैंगरेप के दरिंदों का The End
महिलाओं के खिलाफ हो रही घटनाओं के विरोध में सपा छात्रसभा ने विधानसभा के सामने सीएम योगी के पुतले को जलाकर प्रदर्शन किया है। महिलाओं के साथ दुष्कर्म और बर्बरता की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। एक दिन भी ऐसा नहीं बीतता कि देश के किसी कोने में किसी बच्ची, युवती या महिला के साथ ऐसी वारदात न होती हो। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव का है, जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। उन्नाव में युवती के ऊपर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। जिससे युवती 90% बुरी तरह से जल गई है।
महिलाओं के खिलाफ हो रही घटनाओं को लेकर सपा नेता पूजा शुक्ला ने बताया की लगातार हो रही महिलाओं के ऊपर अत्याचार की घटनाओं को लेकर महिलाएं अब डरी और सहमी सी हुई हैं। उनका ये भी कहना है कि सरकार को कुछ कड़े कदम उठाने चाहिए जिससे कि महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें।
Published : 6 December 2019, 1:59 PM IST
Topics : cm Lucknow Unnao rape case uttar pradesh Yogi Adityanath उत्तर प्रदेश उन्नाव कांड योगी आदित्यनाथ सपा छात्रसभा हैदराबाद