हिंदी
महराजगंज: जिले में भरी सर्दी में आज भोर में सुबह–सुबह जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना अपने लाव लश्कर के साथ सड़कों पर निकल पड़े। इस दौरान उन्होंने रैन बसेरों की व्यवस्था देखी।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक आज भोर में लोग अपने घरों में दुबके रहे तब जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना नगर के रैन बसेरों का निरीक्षण करने निकल पड़े। रैन बसेरों के निरीक्षण के दौरान वहां की खूबियों और व्यवस्थाओं की गहनता से जांच पड़ताल की।

मुख्य चौराहे पर स्थित रैन बसेरे में रात गुजार रहे जनपद बिजनौर और आजमगढ़ के रहने वाले लोगों से उन्होंने पूछताछ की। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए। इसीलिए रैन बसेरों का प्रबंध किया गया है। निरीक्षण के दौरान उनके साथ सदर सीडीएम रमेश कुमार और शहर कोतवाल मनोज कुमार राय मौजूद रहे।
Published : 5 December 2024, 12:03 PM IST
Topics : Dynamite News Maharajganj Manoj Tibrewal Aakash Virla Video आजमगढ़ डीएम एसपी बिजनौर सन्नाटे सुबह–सुबह