Unlock 1: देश में आज से खुले सभी धार्मिक स्थल, दिखा भक्तों का अजब नजारा

देश के कई हिस्सों में धार्मिक स्थल, मॉल और रेस्त्रां आज से खोले जा रहे हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा लोगों की भीड़ मंदिरों में नजर आई है। लंबे समय बाद मंदिरों के दर्शन करके भक्तों में अलग ही हर्ष नजर आया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ विशेष..

Updated : 8 June 2020, 5:02 PM IST
google-preferred

महराजगंजः लॉकडाउन के दौरान करीब दो महीने तक बंद रहने के बाद आज से देश में शॉपिंग मॉल, धार्मिक स्थल, होटल और रेस्तरां फिर से खुल गए हैं, जिनमें नए नियमों के तहत प्रवेश किया जाएगा। अब लोगों को भगवान के दर्शन करने के लिए भी कई नियमों का पहले पालन करना होगा।

यह भी पढ़ें: लेहड़ा मंदिर के खुले कपाट, कोरोना संकट के बीच भक्तों की थर्मल स्क्रिनिंग

कई महीनों से बंद पड़े धार्मिक स्थलों के आज से खुले कपाट इस दौरान दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े हैं। कोरोना महामारी से पूरा देश इस विशाल संकट से जूझ रहा है, ऐसे में देश के लोग ही नहीं बल्कि धार्मिक स्थलों पर भी प्रभाव पड़ा था। जिसके चलते सरकार को भी सख्त कदम उठाने पड़े थे, लेकिन अब सरकार द्वारा कई नियम और शर्तों के साथ मंदिर, मस्जिद वह कई धार्मिक स्थल खोलने की अनुमति मिल गई है।

यह भी पढ़ें: श्री दुर्गा मंदिर के द्वार खुलते ही दिखे अलग नजारे, रौनक से भक्तों में भारी उत्साह

जिसके चलते आज धार्मिक स्थलों को खोलने के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी लगी जैसे कि कोई मेला लगा हो लेकिन मंदिर के महंत द्वारा कड़ी व्यवस्था के साथ पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिर के पुजारी के द्वारा यह नियम बना दिया है कि मंदिर में एक साथ चार या 5 से अधिक लोग नहीं प्रवेश करेंगे। कोविड-19 ने जीवन जीने का अंदाज ही नहीं बदला, देव पूजन के तौर तरीके भी बदल दिए हैं। इसके साथ ही भगवान की मूर्ति को भी नहीं छूने की इजाजत है। ना ही अब से प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Published : 
  • 8 June 2020, 5:02 PM IST

Advertisement
Advertisement