हिंदी
मुबंईः सिंगर आदित्य नारायण विवादों में घिर गए हैं। फैन के साथ दुर्व्यवहार करना उन्हें भारी पड़ता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। वहीं, यूजर्स आदित्य नारायण के शो का बायकॉट करने की बात भी कह रहे हैं।
दरअसल, दिग्गज गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह लाइव परफॉर्मेंस के दौरान पहले एक व्यक्ति को मारते हैं, उसके बाद शख्स का फोन छीनकर फेंक देते हैं।
Shameful act by #AdityaNarayan pic.twitter.com/HkrBHTnYJv
— The Khabri (@TheKhabriTweets) February 12, 2024
वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, पिछले दिनों आदित्य नारायण एक कॉलेज के संगीत समारोह में परफॉर्म करने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे थे।
यह भी पढ़ेंः एल्विश यादव ने व्यक्ति को जड़ा थप्पड़, सामने आई ये वजह
सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
आदित्य नारायण का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शंस दे रहे हैं। यूजर्स आदित्य को 'अमीर बाप की बिगड़ी औलाद' कहकर संबोधित कर रहे हैं।
Published : 12 February 2024, 5:23 PM IST
Topics : Aditya Narayan Aditya Narayan Bhilai Concert social media troll Udit Narayan आदित्य नारायण उदित नारायण ट्रोलिंग सोशल मीडिया