हिंदी
महराजगंज: फरेन्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनकटी पर प्रसव के नाम पर हो रहे धनउगाही के मामले की जांच करने पहुंचे अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद।
बता दें कि 22 अगस्त को प्रसूता के परिजनों ने प्रसव के नाम पर धनउगाही का एक वीडियो वायरल किया था। जिसके बाद मामले की जांच करने बनकटी स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद। डॉ राजेंद्र रविवार की दोपहर को ही मामले की जांच करने पहुंच गए थें।

वहां उन्होंने स्टाफ नर्स और आशा से पूछताछ की। उसके बाद 22 अगस्त को भर्ती मरीज के घर पूछताछ के लिए निकल गए।
Published : 2 September 2019, 10:21 AM IST
Topics : Maharajganj pahrenda uttar pradesh उत्तर प्रदेश फरेन्दा महराजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र