हिंदी
रुड़की: हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया जब एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर एक दंत क्लीनिक में जा घुसी। हादसा प्रेम मंदिर चौक के पास हुआ, जब बस चालक अमित (निवासी लक्सर) को अचानक चक्कर आ गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन बस सीधे क्लीनिक में जा घुसी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, बस के क्लीनिक में घुसते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार यात्री चीखने-चिल्लाने लगे, वहीं क्लीनिक में मौजूद डॉक्टर और मरीज घबराकर बाहर भागे। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया।
संभागीय परिवहन अधिकारियों के अनुसार, इस दुर्घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कुछ यात्री और राहगीर मामूली रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और बस को हटाने की कार्रवाई शुरू की।
Published : 3 April 2025, 9:30 AM IST
Topics : accident in Roorkee Bus driver bus out of control Haridwar Roorkee Highway high speed on the highway Major Accident Prem Mandir Chowk Road Accident uttarakhand