हिंदी
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के चक गजरिया रोड पर एक सुपर स्पेशिएलिटी चिकित्सा विश्वविद्यालय बनाने की तैयारी में योगी सरकार जुटी है। इस चिकित्सा विश्वविद्यालय की खास बात ये होगी की इसका नाम देश के पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय होगा।
इसकी जानकारी देते हुये योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री और प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कैबिनेट बैठक के फैसलों की जानकारी देते हुए इसके बारे में बताया। इसके लिए 50 एकङ जमीन का इंतजाम सरकार ने कर लिया है।जल्द इसका काम भी शुरू कर दिया जायेगा।
इस चिकित्सा विश्वविद्यालय में कैंसर समेत दूसरी घातक बिमारियों के लिये विशेष इंतजाम किये जाने की भी तैयारी है।
Published : 3 September 2019, 4:24 PM IST
Topics : Atal Bihari Vajpayee former PM hospital Lucknow uttar pradesh अटल बिहारी वाजपेयी अस्पताल पूर्व पीएम लखनऊ