हिंदी
गोरखपुर: प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावास्य पर मची भगदड़ के बाद कई श्रद्धालु और आम लोग अब भी परेशान है। दरअसल, महाकुंभ में स्नान के लिये गये कई लोग अभी तक अपने घर नहीं पहुंचे हैं, जिससे उनके परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में यूपी की योगी सरकार पर भी लोग सवाल खड़े कर रहे हैं कि आखिर क्यों नहीं प्रशासन स्थिति को साफ कर रहा है।
भगदड़ में उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के कई लोग अब भी लापता बताये जा रहे हैं। कई लोग प्रयागराज में अपनों की तलाश कर रहे हैं। जो लोग अभी तक घर नहीं पहुंचे, उनकी तलाश में लोग इधर-उधर चक्कर काट रहे हैं।
गोरखपुर और बस्ती मंडल के कई लोग भी महाकुंभ भगदड़ के बाद से कई लोग लापता है।
दैनिक समाचार पत्र में हिन्दुस्तान की एक 31 जनवरी की एक रिपोर्ट के मुताबिक गोरखपुर और बस्ती मंडल के 35 लोग महाकुंभ भगदड़ के बाद से लापता है। हालांकि इस रिपोर्ट में केवल 34 नाम ही दिये गये हैं।
हिन्दुस्तान ने ऐसे लापता लोगों की सूची भी जारी है।
लापता लोगों की सूची
1) विद्या यादव पत्नी राजकुमार, भीटी रावत भरपुरवा, सहजनवा, गोरखपुर
2) सावित्री देवी पत्नी महेंद्र कमकर, लखनऊरी, बड़हलगंज, गोरखपुर
3) तारकेश्वर तिवारी, टाड़ा गांव, बड़हलगंज गोरखपुर
4) विमला देवी पत्नी रामनरायण, नेवास खास, सहजनवा, गोरखपुर
5) विन्दा देवी (45) पत्नी रामदरश पासवान, मलमलिया, एम्स गोरखपुर
6) केसारी देवी (60) पत्नी स्व. रामसमुझ चौधरी, मलमलिया, एम्स गोरखपुर
7) सरस्वती देवी (55) पत्नी स्व. रामजीत, मलमलिया, एम्स गोरखपुर
8) सोनमती देवी (60) पत्नी स्व. बेचन, रामनगर करजहां जगरनाथपुरी, खोराबार
9) प्रभावती देवी (60) पत्नी प्रहलाद, कोहड़ी बुजुर्ग, गोला, गोरखपुर
10) चांदमती (45) पत्नी दीपचंद, भौवापार, बेलीपार गोरखपुर
11) अशरफी देवी (75), भौवापार, बेलीपार, गोरखपुर
12) निर्मला गुप्ता पत्नी रामनिवास, इंदरपुर, कैंपियरगंज, गोरखपुर
13) गोरख चौधरी, कुंई बाजार, खोराबार • कृष्ण कुमारी (60 वर्ष), बूधा कला, खलीलाबाद, संतकबीरनगर
14) कलावती (40 वर्ष) पत्नी रामराज, बरगदवा, धनघटा, संतकबीरनगर
15) सुदामी देवी (55 वर्ष) दबौली, हाटा
16) शीला देवी पत्नी महावीर चौधरी (50 वर्ष), रतास गांव, कप्तानगंज, बस्ती
17) राजमती (60 वर्ष) पत्नी स्व. रामतीरथ, पचारी कला कुड़िया बाजार, रुधौली, बस्ती
18) पुद्दन सोनकर (70 वर्ष), ओरी राय गांव, दुबौलिया, बस्ती
19) रामजी (65 वर्ष), हटवा, थाना लालगंज, बस्ती
20) राधिका (60 वर्ष) पत्नी रामजी, हटवा, लालगंज, बस्ती
21) विमला (50 वर्ष) पत्नी राम गोपाल, हटवा, लालगंज, बस्ती
22) नकदेई (80 वर्ष) पत्नी रामनाथ, कड़जहना, रुधौली, बस्ती
23) शांति देवी (62) पत्नी रामचरित्र चौधरी, देवमी, लालगंज, बस्ती
24) गायत्री (65 वर्ष), सिसवा नगर पालिका, महराजगंज
25) इंद्रावती दुबे (53) पति गौरीशंकर, महनाग, लोटन, सिद्धार्थनगर
26) शांति देवी (63) पत्नी स्व. रामअवध, बेलवा बाजार, महुआडीह दैवरिया।
27) मीरा देवी (47) पत्नी उमाशंकर वर्मा, पकड़ीहवा थाना महुआडीह देवरिया।
28) माया रानी (45) पत्नी उद्धव गुप्ता, रामपुर गौनरिया थाना महुआडीह देवरिया।
29) पूनम चौहान (32) पुत्री छकोरी, चौहान धनौती राजडीहा थाना महुआडीह देवरिया।
30) कुमारी देवी (62) पत्नी शंकर चौहान, करुअना चौराहा थाना बरहज देवरिया।
31) चंददेव निषाद (65), गौरा थाना बरहज देवरिया।
32) सुभावती देवी (60) पत्नी उदयलाल, गौतमचक मठिया, रामपुरकारखाना देवरिया।
33) सोनमतिया देवी (61) पत्नी जोगिंदर, हरपुर बिंदवालिया, रामपुर कारखाना
34) राकेश (15) पुत्र जंगबहादुर, महदेवा टोला सिरसिया-1, रामपुरकारखाना देवरिया।
Published : 31 January 2025, 8:26 PM IST
Topics : Basti Dynamite News Gorakhpur Mahakumbh Missing People List Mahakumbh Stampede Mahakumbh Toll Death Prayagraj Prayagraj Mahakumbh Prayagraj Stampede महाकुंभ भगदड़