हिंदी
लखनऊ: कासगंज दंगे में मारे गए चंदन गुप्ता की हत्या में शामिल 28 लोगों को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। गुरुवार को लखनऊ में एनआईए कोर्ट ने ये फैसला सुनाया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार 26 जनवरी 2018, गणतंत्र दिवस के मौके पर यूपी के कासगंज में तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। इस दौरान दो गुटों के बीच विवाद हो गया था। इसी बीच अभिषेक गुप्ता उर्फ चंदन गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
दोषियों के लिए फांसी की सज़ा चाहते हैं चंदन के पिता
कोर्ट द्वारा 28 लोगों को दोषी करार दिए जाने के बाद चंदन के पिता ने कहा, हमें न्यायपालिका से यही उम्मीद थी कि हमें न्याय मिलेगा। अब वे चाहते हैं कि दोषियों को फांसी की सज़ा सुनाई जाए। फैसला आने के बाद चंदन के पिता ने कहा कि फैसला देर से आया लेकिन अच्छा आया।
चंदन की उम्र 20 साल थी। वो बीकाम फाइनल ईयर के स्टूडेंट थे और घर के छोटे बेटे थे। इस घटना के बाद कासगंज हिंसा की आग में जल उठा था। कई वाहन और दुकानों में आग लगा दी गई थी। कासगंज में कई दिनों तक कर्फ्यू लगा रहा। करीब एक सप्ताह के बाद शहर में हालात सामान्य हुए थे।
Published : 2 January 2025, 4:19 PM IST
Topics : Chandan Murder convicted court Dynamite News Kasganj News Dynamite riots UP News uttar pradesh