हिंदी
नैट साइवर ब्रंट ने WPL इतिहास का पहला शतक जड़ा (Img: Google)
Mumbai: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में मुंबई इंडियंस ने दमदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 15 रनों से हरा दिया। वडोदरा में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में RCB की टीम 184 रन ही बना सकी। यह बेंगलुरु की लगातार दूसरी हार है, जबकि मुंबई इंडियंस ने इस जीत के साथ अपने हार के सिलसिले को तोड़ दिया है।
मुंबई इंडियंस की जीत की सबसे बड़ी नायिका नैट साइवर ब्रंट रहीं, जिन्होंने WPL इतिहास का पहला शतक जड़कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। ब्रंट ने 57 गेंदों में 100 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 16 चौके और एक छक्का शामिल रहा। खास बात यह रही कि उनकी पारी के 70 रन केवल बाउंड्री से आए। उनकी इस ऐतिहासिक पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस 200 रन के करीब पहुंचने में सफल रही।
T20 World Cup 2026: पाकिस्तान की गीदड़भभकी पर ICC सख्त, PCB को दी ये चेतावनी
200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज 35 रन के स्कोर पर अपने आधे विकेट गंवा दिए। टॉप ऑर्डर के जल्दी ढह जाने के बाद RCB दबाव में आ गई और मैच धीरे-धीरे मुंबई की पकड़ में चला गया।
हालांकि, मुश्किल हालात में विकेटकी पर बल्लेबाज रिचा घोष ने मोर्चा संभालने की कोशिश की। उन्होंने 50 गेंदों में 90 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल थे। रिचा ने आक्रामक अंदाज में रन बटोरते हुए बेंगलुरु को बड़ी हार से तो बचाया, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सकी।
ICC Mens T20 World Cup: बांग्लादेश की उम्मीदें लगभग खत्म, स्कॉटलैंड को मिल सकता है वर्ल्ड कप टिकट
इस मुकाबले से पहले RCB ने WPL 2026 में अपने शुरुआती पांचों मैच जीतकर सबसे पहले प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था। लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ यह टीम दबाव में बिखरती नजर आई। दूसरी ओर, लगातार तीन हार झेल चुकी मुंबई इंडियंस के लिए यह जीत बेहद अहम रही।
इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने न केवल आत्मविश्वास हासिल किया, बल्कि प्लेऑफ की दौड़ में भी खुद को मजबूती से बनाए रखा है। मुंबई ने 7 मैचों में 3 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। अब प्लेऑफ के बचे हुए दो स्थानों के लिए चार टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।
Location : Mumbai
Published : 27 January 2026, 8:36 AM IST
Topics : Mumbai Indians Women Nat Sciver Brunt Century RCB Women Women Cricket League WPL Match Result
No related posts found.