MI vs RCB WPL: नैट साइवर ब्रंट बनीं WPL इतिहास की पहली शतकवीर, मुंबई ने बेंगलुरु को 15 रनों से चटाई धूल
WPL में मुंबई इंडियंस ने शानदार वापसी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 15 रनों से हराया। नैट साइवर ब्रंट ने WPL इतिहास का पहला शतक लगाया। जवाब में रिचा घोष की 90 रनों की तूफानी पारी भी RCB को जीत नहीं दिला सकी। इस जीत से मुंबई पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई।