हिंदी
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच अमोल मजूमदार ने 2025 विश्व कप में टीम को पहली बार चैंपियन बना कर ‘रियल लाइफ कबीर खान’ साबित किया। उनका संघर्ष और कोचिंग का सफर सीधे चक दे इंडिया जैसी कहानी बयां करता है। ऐसे में अब फैंस के बीच फिल्म के सीक्वल की बात चलने लगी है।
अमोल मजूमदार और हरमनप्रीत कौर (Img: Internet)
Mumbai: 2007 में चक दे इंडिया ने भारतीय खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया था, जिसमें शाहरुख खान ने कबीर खान का किरदार निभाते हुए महिला हॉकी टीम को चैंपियन बनाया। अब, 2025 महिला विश्व कप की जीत के बाद ऐसा लग रहा है जैसे भारत को असली जीवन में अपना ‘कबीर खान’ मिल गया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और उनकी कहानी सीधे चक दे इंडिया के सीक्वल के लिए प्रेरणा बन सकती है।
अमोल मजूमदार की क्रिकेट यात्रा लंबी और धैर्यपूर्ण रही। स्कूल टूर्नामेंट में, जब सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली ने 664 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी की, तब मजूमदार दो दिन तक मैदान पर पैड पहनकर इंतजार करते रहे। 1994 में मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया और घरेलू क्रिकेट में 50 से अधिक की औसत से बल्लेबाज़ी करते हुए 11,000 से ज़्यादा रन बनाए। बावजूद इसके, उन्हें भारतीय राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं मिली। 2012 में, उन्होंने 38 साल की उम्र में संन्यास की घोषणा कर दी।
Here is the perfect script for a Chak De India sequel :
He's Amol Muzumdar, one of the most prolific batters in Indian domestic cricket. On his Ranji Trophy debut for Mumbai in 1994, he scored 260. Nicknamed the “New Tendulkar”, he was touted as the next big thing in Indian… pic.twitter.com/no0XW0K9Nc
— THE SKIN DOCTOR (@theskindoctor13) November 3, 2025
लेकिन, 50 साल और 357 दिन की उम्र में उनका सपना साकार हुआ। 2025 महिला विश्व कप में टीम इंडिया की जीत के साथ मजूमदार ने आखिरकार अपने क्रिकेट करियर का सुनहरा मुकाम पाया। उनकी कहानी यह साबित करती है कि कभी हार न मानने वाले लोगों का समय जरूर आता है।
मजूमदार ने संन्यास के बाद कोचिंग की दिशा अपनाई और कई युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने भारत की अंडर-19 और अंडर-23 टीमों के साथ बल्लेबाजी कोच के रूप में काम किया। दिसंबर 2013 में, वे नीदरलैंड टीम के बल्लेबाजी सलाहकार बने। 2018 से 2020 तक, आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े और दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय टीम के अंतरिम बल्लेबाजी कोच भी रहे।
2023 में, मजूमदार भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बने। इस भूमिका में उन्होंने टीम में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए और 2025 विश्व कप के लिए पूरी तैयारी सुनिश्चित की। उनकी कोचिंग के परिणामस्वरूप भारतीय महिला क्रिकेट ने विश्व कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया और पहली बार खिताब जीता।
मजूमदार की कड़ी मेहनत और रणनीतिक समझ ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को सफलता दिलाई। उनके धैर्य, अनुभव और नेतृत्व ने टीम के खिलाड़ियों में आत्मविश्वास और प्रेरणा भरी। भारतीय प्रशंसक इस दिन को कभी नहीं भूलेंगे और हमेशा उन्हें सलाम करेंगे।