हिंदी
शहबाज शरीफ और वर्ल्ड कप 2026 (Img Source: Google)
Islamabad: ICC Men's टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका लग सकता है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री Shahbaz Sharif ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि पाकिस्तान टीम भारत के खिलाफ ग्रुप मैच नहीं खेलेगी। यह बहुप्रतीक्षित मुकाबला 15 फरवरी 2026 को श्रीलंका के कोलंबो में होना था और पहले से ही इसे लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ था।
बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में शहबाज शरीफ ने कहा कि यह फैसला पूरी सोच-विचार के बाद लिया गया है। उन्होंने कहा कि खेल को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए। पीएम के मुताबिक, पाकिस्तान ने यह निर्णय बांग्लादेश के समर्थन में लिया है और इसे उन्होंने “न्यायसंगत कदम” बताया।
हालांकि प्रधानमंत्री के बयान के बावजूद Pakistan Cricket Board (PCB) ने अब तक International Cricket Council (ICC) को औपचारिक रूप से इस फैसले की जानकारी नहीं दी है। सूत्रों के अनुसार, PCB फिलहाल ICC को आधिकारिक ईमेल भेजने से बच रहा है। इसी वजह से भारत-पाकिस्तान मैच अभी भी टूर्नामेंट के शेड्यूल में बना हुआ है।
ICC की ओर से कहा गया है कि जब तक PCB लिखित रूप में मैच न खेलने की सूचना नहीं देता, तब तक शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। ऐसे में आने वाले दिनों में यह विवाद और गहराने की संभावना है।
ICC Ranking: किंग कोहली से छिना खिताब, अब इस कीवी बल्लेबाज को मिला ताज
दूसरी ओर, भारतीय टीम 15 फरवरी को अपने तय कार्यक्रम के अनुसार कोलंबो पहुंचेगी। टीम इंडिया के कप्तान Suryakumar Yadav मैच से पहले होने वाली आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे और टॉस के लिए भी मैदान पर मौजूद रहेंगे।
अगर तय समय पर पाकिस्तान कप्तान सलमान अली आगा टॉस के लिए नहीं पहुंचते हैं, तो मैच रेफरी भारत को वॉकओवर दे सकते हैं। ऐसी स्थिति में भारत को पूरे दो अंक मिलेंगे। हालांकि, अगर किसी कारणवश दोनों टीमें कोलंबो नहीं पहुंचतीं, तो नियमों के तहत दोनों को एक-एक अंक दिए जा सकते हैं।
T20 World Cup 2026: भारत से मैच के बहिष्कार पर सामने आया पाक कप्तान सलमान अली आगा का रिएक्शन
भारत-पाक मैच का न होना टूर्नामेंट की व्यावसायिक वैल्यू और दर्शकों की दिलचस्पी पर भी बड़ा असर डाल सकता है। अब सबकी नजरें ICC और PCB के अगले कदम पर टिकी हैं, जो इस पूरे विवाद की दिशा तय करेगा।
Location : Islamabad
Published : 5 February 2026, 10:10 AM IST
Topics : Cricket News ICC Controversy India vs Pakistan match Shahbaz Sharif statement t20 world cup 2026