हिंदी
आईपीएल 2026 ट्रॉफी (Image Source: Internet)
New Delhi: क्रिकेट फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है, क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। इस बार टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।
यह हाई-वोल्टेज मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा और भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टूर्नामेंट का लीग स्टेज 24 मई तक चलेगा, जिसमें कुल 70 मुकाबले खेले जाएंगे। करीब ढाई महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में दुनिया भर के स्टार खिलाड़ी मैदान पर जलवा बिखेरते नजर आएंगे।
अगर आप IPL 2026 का एक भी मैच मिस नहीं करना चाहते, तो इसके लिए पूरी तैयारी कर लें। मैचों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट उपलब्ध रहेगी।
मैच टाइमिंग की बात करें तो दिन के मुकाबले दोपहर 3:30 बजे शुरू होंगे, जबकि शाम के मैच 7:30 बजे से खेले जाएंगे। टॉस मैच शुरू होने से करीब 30 मिनट पहले होगा।
IPL 2026 में एक बार फिर क्रिकेट के बड़े नाम मैदान पर उतरेंगे। विराट कोहली, रोहित शर्मा और जोस बटलर जैसे दिग्गजों के साथ युवा खिलाड़ी भी इस सीजन में धमाल मचाने को तैयार हैं। खास तौर पर फिन एलन जैसे आक्रामक बल्लेबाज से फैंस को काफी उम्मीदें हैं, जिन्होंने हाल ही में टी20 क्रिकेट में तेज शतक लगाकर सबको चौंका दिया था।
US Iran War: मिसाइल, ड्रोन और…, ईरान ने दी खुली चेतावनी- लाखों लड़ाके तैयार, बना देंगे नरक
इस बार IPL के मैच देश के 12 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। बीसीसीआई ने टूर्नामेंट का शेड्यूल दो चरणों में जारी किया है जिसमें पहले चरण में 20 मैच और दूसरे चरण में 50 मुकाबले शामिल हैं। कुल मिलाकर, IPL 2026 एक बार फिर क्रिकेट फैंस के लिए रोमांच, मनोरंजन और जबरदस्त मुकाबलों से भरपूर होने वाला है।
Location : New Delhi
Published : 27 March 2026, 3:00 AM IST
Topics : IPL 2026 IPL 2026 Live Streaming IPL 2026 Live Streaming App IPL 2026 Live Streaming Channel IPL LIVE