
ईशान किशन और शुभमन गिल की धुआंधार पारी (Img: Dynamite News)
Lucknow: 3 वनडे मुकाबले के दूसरे मैच में आज बुधवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारतीय कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अफगानिस्तान के गेंदबाजों की खबर लेते हुए धुआंधार बल्लेबाजी की। कप्तान गिल ने 2 छक्के और 22 चौके की मदद से 110 गेंद पर 154 रन पीटे। जबकि ईशान किशन ने छक्कों की बारिश करते हुए 7 छक्के लगाए और 79 गेंद पर 125 रन बनाए।
भारतीय टीम 49.5 ओवर में 402 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
गिल और ईशान के बीच तीसरे विकेट के लिए 224 रन की बड़ी साझेदारी हुई, जिसने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इनके अलावा रोहित शर्मा ने 48 रन, श्रेयस अय्यर ने 26 रन और वाशिंगटन सुंदर ने 19 रन का योगदान दिया।
IND vs AFG 2nd ODI: शुभमन गिल और ईशान किशन ने शतक जड़ा
अफगानिस्तान की तरफ से नांगेयालिया खरोटी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार विकेट अपने नाम किए। अनुभवी स्पिनर राशिद खान ने तीन खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। वहीं ए.एम. गजनफर और मोहम्मद सलीम सैफी को एक-एक विकेट हासिल हुआ। भारतीय बल्लेबाजों की दमदार पारियों ने मैच में टीम का पलड़ा भारी कर दिया।
इस मुकाबले में युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम इंडिया में मौका मिला। लखनऊ में ही उन्हें श्रेयस अय्यर ने डेब्यू कैप सौंपी। प्रिंस इस सीरीज में भारत के लिए डेब्यू करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने हैं। भारतीय टीम में कुलदीप यादव और यशस्वी जायसवाल की भी वापसी हुई है, जबकि अफगानिस्तान की टीम भी कई बदलावों के साथ मैदान में उतरी।
Location : Lucknow
Published : 17 June 2026, 5:27 PM IST