जैसे मैं कोई कचरा उठाने वाला ट्रक हूं… जीत के बाद डेविड मिलर ने क्यों कहा ऐसा?

धर्मशाला में खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले के बाद डेविड मिलर का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मैच जिताने वाली पारी खेलने के बावजूद उन्होंने खुद की तुलना ‘कचरा ढोने वाले ट्रक’ से क्यों की?

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 12 May 2026, 10:47 AM IST
google-preferred

New Delhi: धर्मशाला में सोमवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। 211 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज 33 रन पर अपने तीन बड़े विकेट गंवा दिए थे और ऐसा लग रहा था कि मैच पूरी तरह पंजाब की पकड़ में जा चुका है। लेकिन इसके बाद मैदान पर उतरे डेविड मिलर ने मैच का रुख ही बदल दिया।

मुश्किल समय में बने टीम के संकटमोचक

जब ट्रिस्टन स्टब्स का विकेट 74 रन पर गिरा, तब दिल्ली की उम्मीदें लगभग टूटती नजर आ रही थीं। ऐसे दबाव भरे माहौल में डेविड मिलर ने जिम्मेदारी संभाली और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने कप्तान अक्षर पटेल के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 64 रनों की अहम साझेदारी की जिसने मैच को दिल्ली की ओर मोड़ दिया।

मिलर ने मैच के बाद कहा कि टीम मुश्किल परिस्थिति में थी, लेकिन अक्षर पटेल ने कप्तानी पारी खेलकर बाकी खिलाड़ियों को असली लड़ाई दिखा दी। उन्होंने बताया कि अक्षर की आक्रामक बल्लेबाजी की वजह से उन्हें शुरुआत में कुछ समय मिला और फिर वह अपनी लय पकड़ सके।

मेरठ के भुवनेश्वर कुमार ने IPL में रचा इतिहास! मुंबई के खिलाफ ऐसा कहर बरपाया कि रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया नाम

‘गेम फिनिश करना पसंद है’

डेथ ओवरों में बल्लेबाजी को लेकर मिलर ने कहा कि यह आसान काम नहीं होता, लेकिन ऐसे समय में शांत दिमाग सबसे बड़ा हथियार होता है। उन्होंने कहा कि वह रन रेट या गेंदबाजों के दबाव के बारे में ज्यादा नहीं सोचते, बल्कि सिर्फ परिस्थिति के हिसाब से खेलते हैं।

मिलर ने यह भी कहा कि उन्हें मैच खत्म करके टीम को जीत दिलाना बेहद पसंद है। खासकर तब जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत हो।

IPL Qualification Scenario 2026: प्लेऑफ में पहुँचने के लिए CSK, DC और KKR को अब क्या करना होगा? जानें क्या कहते हैं आंकड़े

आखिर क्यों बोले- ‘मैं कचरा उठाने वाला ट्रक हूं?’

मैच के बाद बातचीत के दौरान डेविड मिलर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब वह आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी करने उतरे तो उन्हें ऐसा लगा जैसे वह कोई “कचरा ढोने वाला ट्रक” हों। उनके इस बयान पर सभी खिलाड़ी और फैंस हंस पड़े। दरअसल, मिलर का इशारा उस दबाव की ओर था, जब टीम का पूरा बोझ उनके कंधों पर आ गया था। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में बताया कि उस समय उन्हें लगा कि अब उन्हें ही सारा “काम साफ” करना है।

अक्षर पटेल की जमकर तारीफ

मिलर ने कप्तान अक्षर पटेल की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि भले ही इस सीजन चीजें अक्षर के मुताबिक नहीं चली हों, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। जिस तरह उन्होंने बल्लेबाजी की उससे पूरी टीम को आत्मविश्वास मिला।
बल्लेबाजों की परीक्षा ले रही थी धर्मशाला की पिच पिच को लेकर मिलर ने कहा कि धर्मशाला की विकेट बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं थी। गेंद कभी बल्ले पर अच्छी तरह आ रही थी तो कभी नीचे रह जा रही थी।

Location :  New Delhi

Published :  12 May 2026, 10:47 AM IST

Advertisement