टीम इंडिया के ‘महानायाक’ बनने की राह पर अभिषेक शर्मा, ये बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाले बने पहले बल्लेबाज

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने लगातार धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए खुद को ‘महानायाक’ बनने की राह पर रख दिया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने T20 इंटरनेशनल में पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले तीन बार के भारतीय बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

Post Published By: Mrinal Pathak
Updated : 15 December 2025, 9:33 AM IST
google-preferred

Dharamshala: भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरा T20 मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया। इस जीत के हीरो रहे युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, जिन्होंने सिर्फ 18 गेंदों में 35 रन की विस्फोटक पारी खेली। अपनी पारी की शुरुआत अभिषेक ने धमाकेदार तरीके से की और पहली ही गेंद पर छक्का मारकर विपक्षी गेंदबाजों को हैरान कर दिया। उनके इस आक्रामक प्रदर्शन ने टीम को आसान लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

पहली गेंद पर छक्का लगाने का नया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा T20 इंटरनेशनल में पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की विशिष्ट सूची में शामिल हो गए हैं। इससे पहले केवल रोहित शर्मा (2021), यशस्वी जायसवाल (2024), और संजू सैमसन (2025) ही इस उपलब्धि को पा चुके थे। अभिषेक ने हैदर अली, शाहीन अफरीदी और लुंगी एनगिडी की गेंद पर पहली ही गेंद पर छक्का मारकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। यह कारनामे से क्रिकेट जगत और भारतीय फैंस दोनों ही हैरान रह गए।

यह भी पढ़ें- मैदान पर हुए फेल...तो सूर्या ने बनाई जुमलों को रेल, खराब फॉर्म को लेकर दे डाला अटपटा बयान

बड़ा रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

इस जीत में अभिषेक शर्मा ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की। उन्होंने T20 क्रिकेट में 300 छक्के पूरे करने वाले सबसे तेज़ भारतीय बल्लेबाज बनकर इतिहास रचा। तीसरे भारत-दक्षिण अफ्रीका T20 में उन्हें 300 छक्के पूरे करने के लिए केवल 3 छक्कों की जरूरत थी।

पांचवें ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक ने ओटनील बार्टमैन की गेंद पर छक्का मारकर इस ट्रिपल सेंचुरी को पूरा किया। उन्होंने यह रिकॉर्ड सिर्फ 163 पारियों में हासिल किया, जबकि इससे पहले केएल राहुल ने 205 पारियों में यह उपलब्धि पाई थी। सूर्यकुमार यादव इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 251 पारियों में 300 छक्के पूरे किए थे।

यह भी पढ़ें- शुभमन गिल के फॉर्म ने तय कर दी संजू सैमसन की वापसी? टीम इंडिया में आएगा बदलाव का दौर!

2025 में अभिषेक का शानदार प्रदर्शन

अभिषेक शर्मा ने 2025 में अब तक 40 T20 मैचों में 1568 रन बनाए हैं और इस दौरान 107 छक्के भी लगाए हैं। तीसरे T20 में उन्होंने रन चेज़ की पहली ही गेंद पर लुंगी एनगिडी की गेंद पर छक्का मारा और मैच का दूसरा छक्का मार्को जेनसेन की गेंद पर आया। अगर वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ बाकी बचे दो T20 में कम से कम 47 रन बनाएंगे, तो वह एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा T20 रन बनाने का विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे।

Location : 
  • Dharamshala

Published : 
  • 15 December 2025, 9:33 AM IST