रोनाल्डो से शादी के बाद जॉर्जिना की जिंदगी हुई ‘करोड़ों की सिक्योर’! तलाक पर हर महीने 1.10 करोड़?

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज की शादी के बाद अब उनकी कथित वित्तीय व्यवस्था चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने शादी में ‘Separation of Property’ व्यवस्था चुनी है, जिसके तहत दोनों अपनी-अपनी कमाई और संपत्ति पर अलग अधिकार बनाए रखेंगे। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अलगाव या तलाक की स्थिति में जॉर्जिना को हर महीने करीब 1 लाख यूरो यानी लगभग 1.10 करोड़ रुपये मिल सकते हैं।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 14 August 2026, 1:30 PM IST
google-preferred

New Delhi: दुनिया के सबसे मशहूर फुटबॉल सितारों में शामिल क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीनी-स्पैनिश मॉडल जॉर्जिना रोड्रिगेज की शादी के बाद अब उनके रिश्ते से जुड़ी आर्थिक व्यवस्था सुर्खियों में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने 11 अगस्त को शादी की। करीब एक दशक से रिश्ते में रहने वाले रोनाल्डो और जॉर्जिना की शादी बेहद निजी तरीके से हुई। लेकिन शादी के बाद सामने आई कथित वित्तीय शर्तों ने इस हाई-प्रोफाइल शादी को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। सबसे ज्यादा चर्चा इस दावे की है कि अगर भविष्य में दोनों के बीच तलाक या अलगाव की स्थिति आती है तो जॉर्जिना को हर महीने करीब 1 लाख यूरो की रकम मिल सकती है।

शादी में चुनी गई ‘Separation of Property’ व्यवस्था क्या है?

मैक्सिको की डिजिटल लाइफस्टाइल और रिलेशनशिप पब्लिकेशन ‘En Pareja’ की रिपोर्ट के मुताबिक, रोनाल्डो और जॉर्जिना ने शादी के लिए Separation of Property यानी अलग-अलग संपत्ति रखने की व्यवस्था चुनी है। इस व्यवस्था का सामान्य मतलब यह है कि पति और पत्नी अपनी-अपनी संपत्ति और कमाई पर व्यक्तिगत अधिकार बनाए रखते हैं। यानी शादी के दौरान रोनाल्डो जो कमाते हैं, वह अपने आप जॉर्जिना की संयुक्त संपत्ति नहीं बन जाती। इसी तरह जॉर्जिना की व्यक्तिगत कमाई और संपत्ति पर भी उनका अपना अधिकार बना रहता है।

गलत कैथेड्रल पहुंचे फैंस, बाद में इंस्टाग्राम पर दिखा रिंग! जानिए कैसे हुई फुटबॉल किंग रोनाल्डो की सीक्रेट वेडिंग

रोनाल्डो की करोड़ों की कमाई पर रहेगा अधिकार

रोनाल्डो दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले फुटबॉल खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं। उनकी कमाई सिर्फ फुटबॉल तक सीमित नहीं है। क्लब से मिलने वाली सैलरी के अलावा विज्ञापन, ब्रांड डील और कारोबारी निवेश से भी उनकी बड़ी आय होती है। रिपोर्ट्स में उनकी अल-नस्र से होने वाली कमाई और CR7 ब्रांड से जुड़े कारोबारी उपक्रमों का भी जिक्र किया गया है। ‘Separation of Property’ व्यवस्था के तहत इन संपत्तियों और कमाई पर रोनाल्डो का व्यक्तिगत अधिकार बना रहने की बात कही गई है।

तलाक हुआ तो हर महीने 1.10 करोड़?

अब आते हैं उस दावे पर जिसने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं। पुर्तगाली मैगजीन ‘TV Guia’ की एक रिपोर्ट में रोनाल्डो और जॉर्जिना की शादी के रजिस्ट्रेशन से जुड़ी कथित शर्तों का जिक्र किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अलगाव या तलाक की स्थिति में जॉर्जिना को रोनाल्डो की तरफ से हर महीने करीब 1 लाख यूरो की रकम मिल सकती है। भारतीय मुद्रा में यह राशि लगभग 1.10 करोड़ रुपये प्रति महीना बताई जा रही है।

मैड्रिड की आलीशान प्रॉपर्टी भी चर्चा में

मीडिया रिपोर्ट्स में एक और बड़ी संपत्ति का जिक्र किया गया है। दावा है कि मैड्रिड के पॉश ला फिन्का इलाके में स्थित रोनाल्डो और जॉर्जिना के आलीशान बंगले पर जॉर्जिना का पूरा स्वामित्व रहेगा। इस संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 5.6 मिलियन डॉलर यानी लगभग 53 करोड़ रुपये बताई गई है।

शादी में शामिल हुए पांचों बच्चे

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोनाल्डो और जॉर्जिना की शादी में उनके पांचों बच्चे भी मौजूद रहे। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के साथ हैं और उनके परिवार को अक्सर सोशल मीडिया पर साथ देखा जाता रहा है। शादी के आधिकारिक गवाहों के तौर पर रोनाल्डो के पुराने करीबी दोस्त मिगुएल पाशाओ और जॉर्जिना की बहन इवाना रोड्रिगेज के नाम सामने आए हैं। इस हाई-प्रोफाइल शादी की खास बात यह भी रही कि रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम या अल-नस्र के किसी साथी खिलाड़ी के समारोह में शामिल होने की खबर सामने नहीं आई।

फाइनल से पहले ट्रंप का बड़ा बयान! मेसी के एक ‘जादुई पास’ ने जीता दिल, रोनाल्डो और हैरी केन पर भी कही बड़ी बात

शादी को बेहद निजी रखा गया

रोनाल्डो और जॉर्जिना ने अपनी शादी को काफी निजी रखा। इससे पहले पुर्तगाल के फुंचाल कैथेड्रल में भव्य शादी होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। खबरों के मुताबिक, संभावित समारोह को लेकर फैंस और मीडिया की दिलचस्पी भी काफी बढ़ गई थी। लेकिन आखिरकार शादी को लेकर दोनों ने ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की।

सरनेम को लेकर भी नहीं किया बदलाव

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि शादी के बाद रोनाल्डो और जॉर्जिना ने अपने सरनेम में कोई बदलाव नहीं किया है। दोनों पहले से ही लंबे समय से एक-दूसरे के साथ हैं और अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक रूप से काफी सहज रहे हैं। ऐसे में शादी के बाद उनकी संपत्ति और वित्तीय व्यवस्था से जुड़ी खबरें अब फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं।

Location :  New Delhi

Published :  14 August 2026, 1:30 PM IST

Related News

Advertisement