5 बच्चों के पिता रोनाल्डो ने की सगाई, जॉर्जिना को पहनाई हीरे की अंगूठी, कीमत कर देगी हैरान
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आठ साल के रिश्ते के बाद अपनी पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिग्ज से सगाई कर ली है। जॉर्जिना ने इंस्टाग्राम पर अपनी कीमती हीरे की अंगूठी की तस्वीर साझा कर इस खुशखबरी का ऐलान किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अंगूठी की कीमत 16.5 से 41 करोड़ रुपये तक हो सकती है। दोनों की मुलाकात 2016 में मैड्रिड के एक गुच्ची स्टोर में हुई थी और अब वे पांच बच्चों के साथ एक प्यारा परिवार साझा कर रहे हैं।