Vastu Tips: घर की मृग और पितृ दिशा में तो नहीं छिपा आपकी परेशानियों का राज? जानिए वास्तु एक्सपर्ट के अचूक उपाय

इंटीरियर वास्तु कंसलटेंट रानी टिबड़ेवाल के अनुसार घर की मृग और पितृ दिशा में वास्तु दोष होने से रिश्तों और सेहत पर बुरा असर पड़ता है। जानिए कैसे त्रिपुर सुंदरी और राम रक्षा यंत्र की स्थापना व सकारात्मक सोच से जीवन में खुशहाली लाई जा सकती है।

Post Published By: Rani Tibrewal
Updated : 6 August 2026, 12:23 PM IST
google-preferred

New Delhi: घर में खुशहाली और तरक्की के लिए वास्तुशास्त्र के नियमों का सही होना बहुत जरूरी माना जाता है। इंटीरियर वास्तु प्लानर और कंसलटेंट रानी टिबड़ेवाल के अनुसार, घर की दो खास दिशाएं मृग दिशा और पितृ दिशा हमारे जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव डालती हैं। यदि इन दिशाओं में कोई वास्तु दोष हो, तो रिश्तों में दूरियां आने लगती हैं और धन-संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंच सकता है।

मृग दिशा: टूट सकते हैं रिश्ते, बच्चों के लिए खड़ी हो सकती है मुसीबत

वास्तु एक्सपर्ट रानी टिबड़ेवाल का कहना है कि मृग दिशा का संबंध हमारे सामाजिक और पारिवारिक रिश्तों से होता है। अगर यह दिशा दोषपूर्ण हो, तो लोगों के साथ बने-बनाए संबंध अचानक खत्म होने लगते हैं। इतना ही नहीं, यह दिशा घर के बच्चों के जीवन में भी तरह-तरह की समस्याएं और रुकावटें पैदा करती है।

निवारण उपाय: इस दोष से बचने और घर में प्यार-मोहब्बत बनाए रखने के लिए मृग दिशा में त्रिपुर सुंदरी यंत्र की स्थापना करने की सलाह दी जाती है।

घर में एक से ज्यादा तुलसी का पौधा लगाना सही या गलत? जानें सही संख्या और वास्तु नियम

पितृ दिशा: आयु और संपत्ति पर पड़ता है नकारात्मक प्रभाव

वास्तुशास्त्र में पितृ दिशा को बेहद संवेदनशील माना गया है। यदि यह दिशा संतुलित न हो, तो व्यक्ति की आयु और जमा पूंजी पर नकारात्मक असर पड़ने लगता है। घर में आर्थिक तंगी छाई रहती है और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बनी रहती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rani Tibrewal (@tibrewalrani)

निवारण उपाय: इस दिशा के नकारात्मक प्रभाव को खत्म करने के लिए यहां राम रक्षा यंत्र स्थापित करना बेहद शुभ माना गया है। इससे घर में सुख-समृद्धि और सुरक्षा का माहौल बनता है।

Vastu Tips: क्या आपके घर में भी हर वक्त रहता है चिड़चिड़ापन? मुख्य गेट का ये वास्तु दोष हो सकता है जिम्मेदार

यंत्र स्थापना के साथ सकारात्मक सोच भी है बेहद जरूरी

वास्तु कंसलटेंट रानी टिबड़ेवाल का यह भी कहना है कि किसी भी यंत्र को स्थापित करने के बाद तुरंत चमत्कार की उम्मीद न करें। इनका असर धीरे-धीरे और स्थाई रूप से होता है। यंत्रों का पूर्ण लाभ तभी मिलता है जब आपकी सोच भी सकारात्मक हो। अगर मन में सकारात्मक विचार होंगे, तो इन उपायों का असर और भी तेजी से देखने को मिलेगा।

Location :  New Delhi

Published :  6 August 2026, 12:23 PM IST

Advertisement