हिंदी
राजनीति और घर के मुख्य द्वार का वास्तु कनेक्शन (Img- AI Generated)
New Delhi: यदि आप राजनीति (Politics) के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं या पहले से ही इस क्षेत्र में सक्रिय हैं, तो आपके घर के मुख्य द्वार की दिशा आपका भविष्य तय करने में बड़ी भूमिका निभाती है।
Interior Vastu Planner & Consultant रानी टिबड़ेवाल के अनुसार, घर की कुछ खास दिशाएं और उनकी Entery हमारे जीवन में सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। राजनीति में सफलता, मान-सम्मान और अचानक होने वाले नुकसान से बचने के लिए घर की दो प्रमुख दिशाओं- 'ईश/शीखी' और 'पर्जन्य' का सही ज्ञान होना बेहद आवश्यक है।
वास्तु विज्ञान के मुताबिक, 'ईश या शीखी' दिशा की एंट्री उत्तर (North) और पूर्व (East) के कोने में होती है। इस दिशा का सीधा संबंध अग्नि यानी आग के तत्वों से माना जाता है। अग्नि तत्व से जुड़े होने के कारण इस प्रवेश द्वार से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह हो सकता है, जिससे राजनीतिक जीवन में कभी भी आकस्मिक हानि या अचानक बड़ा नुकसान होने का खतरा बना रहता है।
इस नकारात्मकता को दूर करने और अपने करियर को सुरक्षित रखने के लिए वास्तु में इस दिशा के मुख्य द्वार पर 'त्रिपुर भैरवी यंत्र' की स्थापना करने की सलाह दी जाती है। यह यंत्र संकटों का नाश करता है।
दूसरी महत्वपूर्ण दिशा है 'पर्जन्य' दिशा। इसकी एंट्री मुख्य रूप से पूर्व (East) और उत्तर (North) के कुल हिस्से का लगभग 20 प्रतिशत भाग होती है। इस दिशा का मुख्य द्वार अत्यधिक और अतिरिक्त ऊर्जा (Extra Energy) से जुड़ा होता है, जो राजनीति में जनता के बीच आपकी लोकप्रियता और प्रभाव को बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी है।
इस दिशा की असीमित ऊर्जा को सही दिशा देने और अपने लिए भाग्यशाली बनाने के लिए घर के मेन गेट पर 'कमला यंत्र' की स्थापना करनी चाहिए। यह यंत्र आपके राजनीतिक जीवन में स्थिरता, धन और यश लेकर आता है। इन उपायों को अपनाकर आप राजनीति के शीर्ष पर पहुंच सकते हैं।
Location : New Delhi
Published : 24 June 2026, 2:29 PM IST