Video: भीलवाड़ा शहर में धूमधाम से मनाया करवाचौथ का पर्व, देखें खास बातचीत

राजस्थान के भीलवाड़ा में करवाचौथ की धूम देखने को मिली। करवाचौथ से एक दिन पहले गुरुवार से ही महिलाओं ने अपनी सुहाग की लंबी आयु के लिए किए जाने वाले इस व्रत की तैयारियां शुरू कर दी थी।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 10 October 2025, 11:08 PM IST
google-preferred

Bhilwara: राजस्थान के भीलवाड़ा में करवाचौथ की धूम देखने को मिली। करवाचौथ से एक दिन पहले गुरुवार से ही महिलाओं ने अपनी सुहाग की लंबी आयु के लिए किए जाने वाले इस व्रत की तैयारियां शुरू कर दी थी। शहर के आजाद चौक सहित अन्य मुख्य बाजार में महिलाएं करवा, फूल–माला, सजावटी थाली सहित पूजा में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न प्रकार के उत्पाद खरीदने महिलाएं बाजार निकली, जिससे बाजार में त्योहार की उमंग और उल्लास नजर आया और इसी के साथ एक तरह से बाजार में दिवाली से पूर्व की चहल पहल शुरू हो गई।

सब कुछ ऑनलाइन होने से आजकल बाजारों में भीड़ अपेक्षाकृत कम नजर आती है लेकिन दुकानदार दिवाली से पहले की चहल पहल मान रहे है। साथ ही टच एंड ग्लो ब्यूटी पार्लर पर भी महिलाओं की भीड़ नजर आई, वहीं शहर के लगभग सभी ब्यूटी पार्लर पर महिलाओं की भीड़ नजर आई। शहर के मुख्य बाजार आजाद चौक में भी महिलाओं के लिए मेहंदी लगवाने का आयोजन किया गया था, जिससे जिन महिलाओं को मेहंदी बनाना आता है वो त्योहार पर स्वावलंबी होकर अपना कार्य कर सके और जिन महिलाओं को मेहंदी बनवानी है उनको भी एक आम जगह मिल जाए। यह "वोकल फॉर लोकल" और का एक बेहतरीन नजारा था और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक बेहतरीन कदम। यह पवित्र पर्व न केवल पति-पत्नी के रिश्ते की मजबूती का प्रतीक है बल्कि पारिवारिक प्रेम और परंपरा के संरक्षण का संदेश भी देता है।

चांद के दर्शन के साथ महिलाओं ने खोला व्रत

रात को जैसे ही आसमान में चांद के दर्शन हुए, महिलाओं ने छलनी से चांद को निहारा और उसके बाद पति के दर्शन कर व्रत खोला।

मंदिरों में गूंजे मंगल गीत

शहर के मंदिरों और घरों में करवा चौथ की पूजा के दौरान मंगल गीतों की गूंज रही।

बुटीक में दिखी रौनक

महिलाओं ने पहने आकर्षक लहंगे और डिजाइनर ड्रेसेस, शहर के बुटीक और ब्यूटी पार्लरों में दिनभर रौनक देखने को मिली। महिलाओं ने पारंपरिक और आधुनिकता का संगम दर्शाने वाले लहंगे, साड़ियां और डिजाइनर ड्रेसेस पहनकर त्योहार की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। शहर के सखी बुटीक सहित प्रमुख बुटीकों पर महिलाओं ने नवीनतम ट्रेंड के अनुसार तैयार करवाए गए, आउटफिट्स की जमकर खरीदारी की। किसी ने रेड और मैरून जैसे पारंपरिक रंगों को चुना, तो किसी ने पेस्टल और गोल्डन टोन के मॉडर्न डिजाइन अपनाए।

मेकअप आर्टिस्ट और पार्लरों में भी खास तैयारियां रहीं

महिलाओं ने करवाचौथ की शाम को सोलह श्रृंगार के साथ फोटो सेशन करवाकर इस पल को यादगार बनाया। त्योहार की इस शाम में महिलाओं की रंगीन पोशाकें, सजी हुई थालियाँ और चेहरे पर छलकती खुशी ने पूरे शहर के माहौल को त्योहारमय बना दिया।

Location : 
  • Bhilwara

Published : 
  • 10 October 2025, 11:08 PM IST