हिंदी
जर्जर अवैध नॉनवेज दुकानों को खाली करने का नोटिस
Bhilwara: जनपद में अवैध नॉनवेज दुकानों पर यूआईटी ने बड़ी कार्रवाई की है। यूआईटी ने कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित भोपालपुरा रोड पर काफ़ी वर्षों से चल रही जर्जर दुकानों को खाली करने का नोटिस दिया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यूआईटी ने यह कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार शहर के भोपालपुरा रोड पर पिछले काफ़ी वर्षों से संचालित अवैध नॉनवेज दुकानों पर शनिवार को नगर विकास न्यास (यूआईटी) ने सख्त कार्रवाई करते हुए खाली करने का नोटिस जारी किया।
Bhilwara News: भीलवाड़ा शहर में वाहन चोरों का आतंक, वाहन चोर पहुंचे राजकीय महाविद्यालय तक
यूआईटी सचिव ललित गोयल ने बताया कि इन दुकानों को वर्षों पहले 10 वर्ष की अवधि के लिए अस्थायी कियोस्क के रूप में अनुमति दी गई थी, जिसकी वैधता कई साल पहले ही समाप्त हो चुकी है। इसके बावजूद दुकानें अवैध रूप से संचालित की जा रही थीं, जिनको लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
अवैध नॉनवेज दुकानों को मिला यूआईटी का नोटिस
शनिवार को यूआईटी का अतिक्रमण दस्ता मौके पर पहुंचा और दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र की सभी दुकानें जर्जर अवस्था में हैं और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। इसी को देखते हुए इन्हें तत्काल खाली करवाने का निर्णय लिया है।
खाली करने के नोटिस के बाद मचा हडंकंप
सचिव गोयल ने कहा कि वैधता समाप्त हुए वर्षों बीत चुके हैं। कई बार चेतावनी के बाद अब अंतिम नोटिस जारी कर दिया गया है। बहुत जल्द बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कई लोगों ने इस कार्रवाई को आवश्यक बताते हुए यूआईटी प्रशासन के कदम की सराहना कर रहे हैं। शहर में अवैध निर्माणों और अतिक्रमण के खिलाफ यूआईटी की यह सख्त कार्रवाई आने वाले दिनों में भी जारी रहने के संकेत दे रही है।
Bhilwara News: भीलवाड़ा में अब मासूमों की खुशियों को मिलेगी उड़ान, बाल विवाह का अंधेरा होगा दूर
वहीं इस कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद न्यास के अधिकारी रविश श्रीवास्तव से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन वह इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे पाए।
Location : Bhilwara
Published : 29 November 2025, 6:28 PM IST
No related posts found.