रसूलाबाद विधानसभा सीट: सपा के शिवकुमार बेरिया के बाद भाजपा से अवनीश बेरिया ने ठोकी दावेदारी, बढ़ी सियासी हलचल

कानपुर देहात की रसूलाबाद विधानसभा सीट पर 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। भाजपा के पूर्व प्रत्याशी राकेश बेरिया के बेटे अवनीश बेरिया ने क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। झींझक के अक्षयवट धाम में पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान तेज करने पर चर्चा की। वहीं सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया भी क्षेत्र में सक्रिय हैं।

Post Published By: MOHIT BATHAM KANPUR
Updated : 30 August 2026, 7:06 PM IST
google-preferred

Kanpur Dehat: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात की रसूलाबाद विधानसभा सीट पर 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। एक तरफ समाजवादी पार्टी से पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया टिकट की दावेदारी कर रहे हैं, तो वहीं अब भाजपा में भी नए चेहरे की सक्रियता चर्चा का विषय बन गई है। पूर्व भाजपा प्रत्याशी राकेश बेरिया के पुत्र अवनीश बेरिया ने रसूलाबाद विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी को लेकर चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं।

अवनीश बेरिया ने अक्षयवट धाम पर टेका मत्था 

रविवार को अवनीश बेरिया रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र के कस्बा झींझक पहुंचे। यहां उन्होंने क्षेत्र के प्रसिद्ध अक्षयवट धाम मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की।

अचानक घर पहुंची सुरक्षा एजेंसियां और भाई-बहन को साथ ले गईं… पाकिस्तान कनेक्शन की जांच से कानपुर देहात में हड़कंप

बूथ स्तर पर तैयारी में जुटे अवनेश बेरिया

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर जोर दिया गया। अवनीश बेरिया ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव तक पहुंचने और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बात कही।

कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की अन्य समस्याओं पर भी की चर्चा

वहीं, अवनीश बेरिया के साथ बीजेपी समर्थक अनुरुद्ध द्विवेदी, रंजन शुक्ला, जितेंद्र सिंह गौर, नितिन राजा, रानू मिश्रा, पार्षद अनुराग सिंह, सुनील शुक्ला, हरगोविन्द कुशवाहा, शैलेन्द्र तिवारी, अनिल सिंह, वीरेंद्र सिंह राजपूत समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने झींझक व आसपास क्षेत्र की गंभीर समस्याओं पर चर्चा की जिसमें अवनीश बेरिया ने भरोसा दिलाया की जनता ने आशीर्वाद दिया तो सभी समस्याओं का हल किया जाएगा।

चीखते रहे मासूम, फरिश्ता बने ग्रामीण…. कानपुर देहात में स्कूल वैन पलटने के बाद ऐसे बची 19 बच्चों की जान

क्या आमने सामने हो सकती सपा और बीजेपी?

रसूलाबाद विधानसभा सीट पर पहले से ही पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया की सक्रियता बढ़ी हुई है। ऐसे में अब भाजपा की ओर से अवनीश बेरिया के मैदान में उतरने की तैयारी ने इस सीट का राजनीतिक मुकाबला और दिलचस्प बना दिया है। हालांकि, भाजपा ने अभी तक रसूलाबाद विधानसभा सीट के लिए आधिकारिक प्रत्याशी घोषित नहीं किया है, लेकिन अवनीश बेरिया की लगातार बढ़ती सक्रियता और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों को आगामी चुनाव की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं, सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया भी रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय नजर आ रहे हैं। ऐसे में 2027 के चुनाव से पहले रसूलाबाद की सियासत में नए समीकरण बनने के संकेत मिलने लगे हैं।

Location :  Kanpur Dehat

Published :  30 August 2026, 7:06 PM IST

Related News

Advertisement