पंजाब फतह करने उतरी BJP: ब्यास में पीएम मोदी का संभावित प्रवास, 18 सितंबर से बदलेगी सूबे की सियासत

पंजाब विधानसभा चुनाव से छह महीने पहले बीजेपी का बड़ा एक्शन प्लान! 18 सितंबर से 117 सीटों पर नशे के खिलाफ महायात्रा, जालंधर में अमित शाह की महारैली और अक्टूबर में पीएम मोदी का 3 दिन का तूफानी दौरा। जानिए बीजेपी का पूरा रोडमैप।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 8 September 2026, 11:30 AM IST
google-preferred

Chandigarh: पंजाब विधानसभा चुनाव में अब महज छह महीने का समय बाकी रह गया है, जिसे देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने सूबे में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी ने प्रदेश में अपनी सबसे बड़ी घेराबंदी का खाका तैयार किया है।

इस चुनावी रणनीति के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पंजाब के सियासी मैदान में सीधे उतरने जा रहे हैं।

पीएम मोदी का 3 दिवसीय संभावित दौरा और ब्यास प्रवास

रणनीति के केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अक्टूबर में प्रस्तावित तीन दिवसीय पंजाब दौरा है। भाजपा नेतृत्व की योजना पीएम मोदी के इस प्रवास को माझा और मालवा क्षेत्र के प्रमुख राजनीतिक केंद्रों अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और पटियाला के इर्द-गिर्द केंद्रित करने की है।

पंजाब कांग्रेस में पायलट की एंट्री: भूपेश बघेल की छुट्टी के बाद क्या पंजाब में सब चंगा कर पाएंगे सचिन?

पीएम पहले दिन माझा क्षेत्र में विशाल रोड शो कर सकते हैं। विशेष बात यह है कि उनके रात्रि विश्राम के लिए प्रसिद्ध राधा स्वामी सत्संग ब्यास मुख्यालय पर विचार किया जा रहा है। इसके साथ ही बठिंडा या पटियाला में बड़ी जनसभा और रोड शो कराने की तैयारी है।

117 विधानसभा क्षेत्रों में 'नशा विरोधी' महायात्रा

चुनावी शंखनाद की शुरुआत 18 सितंबर को पठानकोट से होगी, जहाँ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन नशे और लचर कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर राज्यव्यापी यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। 19 से 21 सितंबर के बीच श्री केसगढ़ साहिब, तलवंडी साबो और फाजिल्का से भी समानांतर यात्राएं और बाइक रैलियां शुरू होंगी, जो पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेंगी।

चन्नी-वड़िंग की खींचतान पड़ी भारी: भूपेश बघेल से छिना पंजाब का प्रभार, राहुल के ट्रम्प कार्ड बने सचिन पायलट

जालंधर में अमित शाह की महारैली

इन सभी यात्राओं का भव्य समापन जालंधर में होगा, जहाँ 29 या 30 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इन कार्यक्रमों का संचालन और कमान संभालने के लिए एक दर्जन से अधिक केंद्रीय मंत्रियों और राष्ट्रीय पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जा रही है। नई दिल्ली में होने वाली उच्च स्तरीय बैठक में कार्यक्रमों की अंतिम तिथियों और योजनाओं पर मुहर लगेगी।

Location :  Chandigarh

Published :  8 September 2026, 11:30 AM IST

Related News

Advertisement