हिंदी
कंगना और सोनाक्षी सिन्हा (IMG: Dynamite News)
New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध को लेकर लगातार मुखर रहीं अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो और स्टोरी साझा की, जिसमें बिना किसी का नाम लिए धर्म, रिश्तों और विचारधारा पर टिप्पणी की। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर अटकलें शुरू हो गईं कि उनका इशारा अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल की ओर हो सकता है। हालांकि, कंगना ने अपने बयान में किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया है।
सोमवार को संसद के लिए रवाना होने से पहले कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो में उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में कई हिंदू लड़कियां ऐसी हैं, जिनकी धर्म या राजनीति को लेकर कोई स्पष्ट विचारधारा नहीं होती। कंगना ने कहा कि उनके अनुभव में कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि जब कोई लड़की किसी दूसरे धर्म के व्यक्ति के साथ रिश्ते में आती है, चाहे वह शादी हो या दोस्ती, तो उसकी सोच और विचारधारा बदल जाती है। उन्होंने कहा कि संविधान हर व्यक्ति को अपनी पसंद की विचारधारा और धर्म अपनाने की आजादी देता है।
वीडियो में कंगना ने अपने ऊपर लगने वाले आरोपों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले वह खुद को एक उदारवादी हिंदू मानती थीं, लेकिन अब वह खुलकर अपनी बात रखती हैं। उन्होंने कहा कि लोग उनसे पूछते हैं कि वह कब से "संघी" बन गईं। इस पर कंगना ने कहा कि अगर उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) या भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विचारधारा अपनानी है, तो इसमें उन्हें कोई संकोच नहीं है। उन्होंने कहा कि वह खुद को "जागृत हिंदू" मानना चाहती हैं।
कंगना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने दावा किया कि उनका इशारा अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की ओर हो सकता है। कुछ लोगों ने उनके बयान को सोनाक्षी और उनके पति जहीर इकबाल से जोड़कर देखा।
कंगना रनौत और CJP प्रवक्ता सौरव दास में जुबानी जंग, ‘बेकार-बेरोजगार’ से लेकर ‘कॉकरोच’ तक पहुंची बात
हाल के दिनों में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) से जुड़े विरोध प्रदर्शन को लेकर भी कंगना रनौत लगातार बयान देती रही हैं। दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा ने CJP के समर्थन में अपनी राय रखी थी। इसी पृष्ठभूमि में कंगना के ताजा बयान को लेकर चर्चाओं ने और जोर पकड़ लिया है।
Location : New Delhi
Published : 3 August 2026, 3:18 PM IST
Topics : bjp CJP Kangana ranaut Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal