हिंदी
पूर्व सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार (Img: @Udhaystalin)
Chennai: तमिलनाडु की सिसायत में मंगलवार सुबह एक बड़ी घटना सामने आई। यहां विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी उनके विवादित बयान को लेकर की गई है।
उदयनिधि स्टालिन ने कावेरी जल विवाद के मुद्दे पर तंजावुर में एक रैली के दौरान ‘तृषा’ के नारों पर एक विवादित टिप्पणी की थी। उनके इस विवादित बयान से राज्य का सियासी पारा बढ़ गया और उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। इसी मामले को लेकर उनकी गिरफ्तारी की गई है।
ये भी पढ़ें - तमिलनाडु पुलिस महकमे में सबसे बड़ा फेरबदल, 56 IPS अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला, यहां देखें पूरी सूची
गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए उदयनिधि स्टालिन ने मद्रास हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। कोर्ट ने दोपहर बाद उनकी याचिका पर सुनवाई करने का फैसला किया है।
मुख्यमंत्री विजय की पार्टी TVK ने उदयनिधि के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद तंजावुर पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की और मामले की जांच शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें - अन्नामलाई का अर्श से फर्श तक का सफर: क्या तमिलनाडु भाजपा में खत्म हो गया ‘सिंघम’ का दौर?
TVK ने राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) में भी शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी का आरोप है कि उदयनिधि की टिप्पणी महिलाओं के प्रति अपमानजनक थी। आयोग से मामले की जांच करने और कानूनी कार्रवाई शुरू करने की मांग की गई है।
पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। इस बीच उदयनिधि स्टालिन की अग्रिम जमानत पर कोर्ट के फैसले का इंतजार है।
Location : Chennai
Published : 4 August 2026, 11:26 AM IST