iPhone और Samsung को टक्कर देने आ रहा Xiaomi 18, फीचर्स लीक ने बढ़ाई मार्केट में हलचल

Xiaomi 18 सीरीज के लॉन्च से पहले इसके फीचर्स लीक हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और नया 2nm चिपसेट मिल सकता है। यह सीरीज सितंबर 2026 में लॉन्च हो सकती है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 29 April 2026, 3:49 PM IST
google-preferred
1 / 5 \"Zoom\"Xiaomi अपनी नई Xiaomi 18 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीरीज में तीन नए 5G स्मार्टफोन लॉन्च हो सकते हैं, जिनमें स्टैंडर्ड, Pro और Pro Max मॉडल शामिल होंगे। इन फोन्स के सितंबर 2026 के आसपास लॉन्च होने की संभावना जताई जा रही है। (Img- Internet)
2 / 5 \"Zoom\"मशहूर टिपस्टर Digital Chat Station ने इस सीरीज को लेकर कुछ बड़े खुलासे किए हैं। उनके मुताबिक, यह डिवाइस फिलहाल इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप स्टेज में है और इसमें कई एडवांस्ड फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। (Img- Internet)
3 / 5 \"Zoom\"रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सीरीज में नेक्स्ट जनरेशन 2nm टेक्नोलॉजी पर आधारित चिपसेट मिल सकता है। माना जा रहा है कि इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी के मामले में बड़ा अपग्रेड होगा। (Img- Internet)
4 / 5 \"Zoom\"लीक्स के मुताबिक, Xiaomi 18 Pro मॉडल में पीछे की तरफ दो 200-मेगापिक्सल कैमरे मिल सकते हैं। वहीं स्टैंडर्ड मॉडल में एक 200MP पेरिस्कोप कैमरा दिए जाने की संभावना है। यह कैमरा सेटअप फोटोग्राफी के अनुभव को काफी बेहतर बना सकता है। इस सीरीज में लगभग 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो पिछले मॉडल्स की तुलना में ज्यादा पावरफुल होगी। (Img- Internet)
5 / 5 \"Zoom\"खास बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद कंपनी फोन को पतला और कॉम्पैक्ट डिजाइन देने की कोशिश कर सकती है। फोन में फ्लैट डिस्प्ले के साथ बेहद पतले बेजल्स दिए जा सकते हैं। स्क्रीन साइज को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अनुमान है कि इसमें करीब 6.3 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। (Img- Internet)

Location :  New Delhi

Published :  29 April 2026, 3:49 PM IST

Advertisement