केयर के नाम पर टॉक्सिक कंट्रोल! पार्टनर की इन आदतों को प्यार समझने की न करें भूल, ऐसे पहचानें Red Flags

हर रिश्ते की नींव प्यार, सम्मान और आजादी पर टिकी होती है। लेकिन कई बार हम पार्टनर की टॉक्सिक आदतों और कंट्रोल करने वाले रवैये को केयर समझकर अनदेखा कर देते हैं। जानिए उन 5 रेड फ्लैग्स के बारे में जो बताते हैं कि आपका रिश्ता जहरीला हो चुका है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 6 September 2026, 11:41 AM IST
google-preferred
1 / 5 \"Zoom\"किसी भी मजबूत और स्वस्थ रिश्ते में पार्टनर आपकी खूबियों की सराहना करता है और कमियों को सुधारने में सहयोग देता है। लेकिन जब आपका साथी आपकी हर बात पर रोक-टोक करे, आपके पहनावे, सोच या फैसलों पर बार-बार कटाक्ष करे, तो यह एक बड़ा रेड फ्लैग है। लगातार तानों और नकारात्मक टिप्पणियों से आपका आत्मविश्वास धीरे-धीरे पूरी तरह से खत्म होने लगता है। (Img- Pinterest)
2 / 5 \"Zoom\"शुरुआत में पार्टनर की जरूरत से ज्यादा पजेसिवनेस प्यार जैसी लग सकती है, लेकिन वक्त के साथ यह दम घोटने वाले कंट्रोल में बदल जाती है। हर पल की लोकेशन मांगना, आपकी कॉल डिटेल्स चेक करना और बात-बात पर बेवजह शक करना टॉक्सिक होने की निशानी है। अगर पार्टनर आपको आपके परिवार और दोस्तों से अलग करने की साजिश रचता है, तो सावधान हो जाएं। (Img- Pinterest)
3 / 5 \"Zoom\"गैसलाइटिंग एक ऐसा खतरनाक दिमागी खेल है, जिसमें पार्टनर अपनी बड़ी से बड़ी गलती का दोष भी आप पर ही मढ़ देता है। जब भी आप अपनी नाराजगी जाहिर करते हैं, तो वह आपको ही ड्रामेबाज या ज्यादा सोचने वाला ठहरा देता है। हर झगड़े के बाद आपको बेवजह गिल्ट महसूस करवाना और खुद को हमेशा मासूम दिखाना एक गंभीर टॉक्सिक ट्रेट है। (Img- Pinterest)
4 / 5 \"Zoom\"एक सफल रिश्ता बराबरी की भागीदारी से चलता है, जहां दोनों ओर से बराबर सम्मान और केयर मिलती है। लेकिन टॉक्सिक रिलेशनशिप में हमेशा एक ही इंसान रिश्ते को बचाने की कोशिश करता नजर आता है। अगर हर बार झुकना, माफी मांगना और अपनी खुशियों का समझौता करना सिर्फ आपकी जिम्मेदारी बन गई है, तो ऐसा रिश्ता कभी लंबे समय तक टिक नहीं सकता। (Img- Pinterest)
5 / 5 \"Zoom\"हर इंसान की अपनी व्यक्तिगत सीमाएं और प्राइवेसी की जरूरत होती है, जिसका सम्मान होना बेहद जरूरी है। अगर आपका पार्टनर आपकी 'ना' को स्वीकार नहीं करता, आपकी बाउंड्रीज का लगातार उल्लंघन करता है और आपके जीवन से जुड़े फैसले बिना आपकी सलाह के अकेले ही ले लेता है, तो समझ जाएं कि इस रिश्ते से सम्मान पूरी तरह गायब हो चुका है। (Img- Pinterest)

Location :  New Delhi

Published :  6 September 2026, 11:41 AM IST

Advertisement