हिंदी
अगर रात को आपके दिमाग में विचारों की आंधी उठती है, तो बिस्तर पर जाने से ठीक 15-20 मिनट पहले एक डायरी में अपने सभी विचार लिखना शुरू करें। इसे 'ब्रेन डंपिंग' कहा जाता है। जो बातें या चिंताएं आपको परेशान कर रही हैं, उन्हें पन्नों पर उतार देने से मस्तिष्क को यह संकेत मिलता है कि अब इन बातों को बार-बार दोहराने की जरूरत नहीं है। ऐसा करने से मन का बोझ हल्का होता है, मानसिक तनाव तेजी से कम होता है और दिमाग को शांति का अहसास मिलने लगता है। (Img- Pinterest)
Published : 28 September 2026, 3:16 PM IST